{"_id":"5afd58914f1c1be9408b5ffa","slug":"suresh-raina-gives-credits-to-virat-kohli-for-set-a-fitness-trend-in-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10-12 साल पहले इतनी फिट नहीं थी टीम इंडिया, सुरेश रैना ने इस क्रिकेटर को माना 'फिटनेस गुरू'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10-12 साल पहले इतनी फिट नहीं थी टीम इंडिया, सुरेश रैना ने इस क्रिकेटर को माना 'फिटनेस गुरू'
Fri, 18 May 2018 12:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल बाद जबर्दस्त वापसी की है। साथ ही पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे सुरेश रैना के लिए भी यह सीजन काफी अच्छा रहा है। हालांकि यह सुरेश रैना की कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार वापसी करने के लिए रैना मैदान के अंदर और बाहर काफी मेहनत की है।
2 of 5
suresh raina
सुरेश रैना अब पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। एक खिलाड़ी के लिए अच्छा फिटनेस लेवल का निरंतर बना रहना काफी जरूरी भी है। अपनी और टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों की बेहतरीन फिटनेस के बारे में बात करते हुए सुरेश रैना कई बड़े रहस्यों से पर्दा उठाया।
3 of 5
virat kohli
सुरेश रैना अपने फिट रहने का पूरा क्रेडिट टीम इंडिया और आईपीएल में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को देते हैं। उन्होंने देखा का ड्रेसिंग रूम में कोहली खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कितने एक्टिव रहते हैं, इसका फायदा न सिर्फ कोहली को बल्कि दूसरे खिलाड़ियों को भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : rapid leaks
रैना ने कहा, 'मुझे याद है आज से करीब 10-12 साल पहले मुझे कोहनी के ऑपरेशन के चलते टीम से 8-9 महीने तक बाहर रहना पड़ा था उस समय खिलाड़ी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सजग नहीं रहते थे। लेकिन विराट कोहली ने टीम इंडिया में आकर फिटनेस का एक अलग ट्रेंड सेट किया।'
विज्ञापन
5 of 5
Suresh Raina, Virat Kohli
रैना ने कहा, 'मौजूदा समय में खिलाड़ियों का फिट रहना काफी जरूरी है। ऑलराउंडर खिलाड़ियों के लिए तो यह और भी ज्यादा जरूर है। एक समय तक जहां टीम इंडिया में इस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी कैफ और युवराज के बाद मेरे ऊपर थी, वहीं मौजूदा दौर में टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए यह काफी जरूरी हो गया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।