फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केएल राहुल ने उठाया बीड़ा, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे बड़े संकट को करेंगे दूर

Sat, 02 Jun 2018 06:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
KL Rahul willing to bat at number 4 in World Cup 2019
केएल राहुल

टीम इंडिया के युवा और आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले ओपनर केएल राहुल ने 2019 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर इच्छा जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के सबसे बड़े संकट को दूर करने का बीड़ा उठाने का फैसला किया है।

KL Rahul willing to bat at number 4 in World Cup 2019
केएल राहुल

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी लगभग 12 महीने बचे हैं। वर्ल्ड कप में खेलना हरेक खिलाड़ियों का सपना होता है और वही सपना केएल राहुल का भी है। दरअसल, वर्ल्ड कप में खेलना राहुल का बचपन का सपना है और यदि ऐसी  परिस्थिति बनती है तो वह टीम इंडिया की तरफ से नंबर चार पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। हालांकि वह ओपनर भी कर सकते हैं लेकिन रोहित और शिखर को काटकर उनके लिए ओपनिंग करना बेहद कठिन होगा।

KL Rahul willing to bat at number 4 in World Cup 2019
के एल राहुल - फोटो : File

केएल राहुल ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरा बचपन का सपना है कि मैं टीम इंडिया की तरफ से वर्ल्ड कप खेल सकूं और यदि टीम मैनेजमेंट चाहेगी तो मैं नंबर चार पर बल्लेबाजी करने को लेकर तैयार हूं। क्योंकि देश के लिए खेलने से बड़ा कुछ नहीं है। मुझे आशा है कि मैं अपने मैजूदा फॉर्म को वन-डे में भी बरकरार रखूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul willing to bat at number 4 in World Cup 2019
के एल राहुल - फोटो : BCCI

26 साल के राहुल ने आगे कहा, 'इस समय मेरा लक्ष्य देश के स्कोर हासिल करने को लेकर है और ऐसा कोई बात नहीं है कि मुझे ओपनर, मिडिल ऑर्डर या किसी और नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले। यह सब टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। यदि वे नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने का मौका देंगे तो मैं उस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'

विज्ञापन
KL Rahul willing to bat at number 4 in World Cup 2019
KL Rahul

बता दें कि राहुल ने आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन में राहुल के बल्ले से जमकर रन बरसे। हालांकि वह अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को चैंपियन नहीं बना पाए मगर अपनी बल्लेबाजी से फैंस को दीवाना बना गए। ओपनर केएल राहुल ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैचों में कुल 659 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed