{"_id":"5af69b634f1c1bce408b4ac3","slug":"krishnappa-gowtham-mother-support-him-for-play-cricket-without-inform-his-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता को नहीं था मालूम बेटा खेलता है क्रिकेट, कोचिंग की बात छिपाकर मां ने ऐसे बनाया स्टार खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता को नहीं था मालूम बेटा खेलता है क्रिकेट, कोचिंग की बात छिपाकर मां ने ऐसे बनाया स्टार खिलाड़ी
Sat, 12 May 2018 01:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
krishnappa gowtham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 में बाहर होने की कगार पर खड़ी राजस्थान रॉयल्स ने जबर्दस्त कमबैक करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को बड़ी चेतावनी दे डाली है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णाप्पा गौतम इस टूर्नामेंट में 'तुरुप का इक्का' साबित हुए हैं। आईपीएल में निर्णायक मौकों पर विकेट लेने की उनकी कला और तेज तर्रार बल्लेबाजी ने कम ही समय में उन्हें बड़ा स्टार बना दिया है।
2 of 10
Krishnappa Gowtham
बता दें कि गौतम की कहानी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी मिलती-जुलती है। धोनी की बायोग्राफी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाई गई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना गौतम भी अपनी असल जिंदगी में कर चुके हैं।
3 of 10
के गौतम
- फोटो : ipl
इस खिलाड़ी के लिए बतौर एक पेशेवर क्रिकेट फील्ड में आना कभी भी आसान नहीं था। इसके पीछे की दास्तान खुद के. गौतम ने बयां की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद गौतम ने बताया कि उनके क्रिकेटर बनने के पीछ उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Krishnappa Gowtham
दरअसल मीडिया से बातचीत में गौतम ने बताया कि स्कूल के दिनों में उनकी मां पिता को बताए बिना उन्हें क्रिकेट कोचिंग के लिए भेजा करती थीं। इस तरह पिता को बिना कोई खबर दिए गौतम मां की आड़ में काफी समय तक क्रिकेट कोचिंग लेते रहे।
विज्ञापन
5 of 10
गौथम कृष्णपा
गौतम ने बताया कि स्कूल के समय में उनके पिता को कानों-कान खबर नहीं थी कि वह स्कूल की क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और पिता से चोरी-छिपे इसे उनकी मां ही बढ़ावा दे रही हैं। गौरतलब है कि एमएस धोनी पर बनी फिल्म में ऐसा ही एक सीन काफी लोकप्रिया हुआ था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।