युवा रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत में छा गए। यादव (4 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट) की मदद से केकेआर ने महत्वपूर्ण मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।
कुलदीप यादव ने IPL करियर में बेस्ट प्रदर्शन का खोला राज, इन्हें दिया क्रेडिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त किया और उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इसका श्रेय ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को दिया।
How's that for a frame? The master and disciple share a light moment post game #VIVOIPL #KKRvRR pic.twitter.com/jmySEOl4Zj
कुलदीप यादव ने कहा, 'मैंने हमेशा से शेन वॉर्न का बड़ा फैन रहा हूं। वह मेरे आदर्श हैं। जब उनके सामने खेलता हूं तो मुझे अलग से प्रोत्साहन मिलता है। मैं वॉर्न के सामने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।'
कुलदीप का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन मंगलवार से पहले ठीक था। उन्होंने 12 मैचों में 13 विकेट ही झटके थे। मगर राजस्थान के खिलाफ चाइनामैन की फिरकी का जादू चला और केकेआर ने महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज की। यादव ने सबसे पहले गूगली पर अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया।
इसके बाद उन्होंने फॉर्म में चल रहे बटलर को डगआउट लौटाया। कुलदीप का तीसरा शिकार स्टुअर्ट बिन्नी और चौथा बेन स्टोक्स रहे। कुलदीप ने कहा कि बटलर का विकेट महत्वपूर्ण रहा क्योंकि यह मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।