कर्नाटक में चुनाव से पहले कुमारस्वामी अपने बयान को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा था कि वे किंग मेकर नहीं है, बल्कि वे खुद किंग बनेंगे।
सही साबित होने जा रहा है कुमारस्वामी का दावा! 'किंगमेकर नहीं किंग बनूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं एचडी कुमारस्वामी?
हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी 2006 से 2007 तक कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। एचडी कुमारस्वामी जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। एचडी देवगौड़ा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता होने के साथ ही वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्माता, वितरक भी काम करते हैं।
कुमारस्वामी को 'कुमारान्ना' के नाम से भी बुलाया जाता है। उन्होंने बेंगलुरू में जयनगर स्थित नेशनल कॉलेज से B.Sc. की पढ़ाई की है। जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी रामानगरम से तीन बार के विधायक हैं।
कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने इस बार दो विधानसभा क्षेत्र रामनगरा और चन्नापटना से चुनाव लड़ा था।
कुमारस्वामी के पास 42 करोड़ 91 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है। कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी ने 124 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी, जो 2013 के मुकाबले 20 करोड़ रुपए ज्यादा है। कर्नाटक चुनाव में एचडी कुमारस्वामी सबसे अमीर उम्मीदवार थे।
कांग्रेस के साथ मिलकर पहले भी बना चुके हैं सरकार
साल 2004 में भी जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी। उस वक्त कांग्रेस के धरम सिंह को सीएम बनाया गया था। लेकिन 2006 में जेडीएस गठबंधन सरकार से अलग हो गई। इसके बाद पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया। बारी-बारी से सत्ता संभालने के समझौते के तहत कुमारस्वामी जनवरी 2006 में सीएम बने।