फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या किंग्स इलेवन पंजाब पर भी लगेगा चेन्नई और राजस्थान की तरह बैन?

Wed, 01 May 2019 01:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 01 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
KXIP co-owner Ness Wadia's sentencing for drugs possession could drop IPL team in trouble
प्रीति जिंटा के साथ नेस वाडिया - फोटो : अमर उजाला

भारत के शीर्ष कारोबारियों में शामिल नेस वाडिया को मार्च महीने में जापान में ड्रग्स रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।



जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के होकिडो रेडियो स्टेशन पर नेस वाडिया को हिरासत में लिए जाने संबंधी रिपोर्ट प्रसारित हुई, जिसके मुताबिक उन्हें 25 ग्राम ड्रग्स स्मगल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेस के पास जितना ड्रग्स बरामद हुआ है, उसकी कीमत डेढ़ लाख जापानी येन बताई जा रही है। जापान की पुलिस के मुताबिक वाडिया को न्यू चितोसे एयरपोर्ट से तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया।

KXIP co-owner Ness Wadia's sentencing for drugs possession could drop IPL team in trouble
प्रीति जिंटा औऱ नेस वाडिया

नेस वाडिया और प्रीति जिंटा का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था, हालांकि दोनों के बीच 10 साल पहले यानी 2009 में ब्रेकअप हो गया था। 47 वर्षीय नेस वाडिया बिजनेसमैन होने के साथ-साथ IPL में  किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सह मालिक भी हैं।

KXIP co-owner Ness Wadia's sentencing for drugs possession could drop IPL team in trouble
नेस वाडिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

वाडिया जिस ड्रग्स के साथ जापान में गिरफ्तार हुए तो वह भारत में भी गैरकानूनी है। अपने बचाव में खुद नेस वाडिया ने यह तर्क दिया था कि यह ड्रग्स उन्होंने अपने इस्तेमाल के लिए पास रखा था। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KXIP co-owner Ness Wadia's sentencing for drugs possession could drop IPL team in trouble
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया

आईपीएल के नियमों के मुताबकि किसी भी टीम के अधिकारी इस तरह की हरकत में नहीं पकड़ा, जिससे टीम, लीग, बीसीसीआई या खेल की बेइज्जती हो और अगर वह दोषी पाए गए तो टीम को निलंबित किया जा सकता है।

विज्ञापन
KXIP co-owner Ness Wadia's sentencing for drugs possession could drop IPL team in trouble
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया

बीसीसीआई के पदाधिकारी ने कहा, 'मालिक के ड्रग रखने के आपराधिक मामले के कारण पंजाब टीम निलंबित हो सकती है। अगर स्थिति ज्यादा खराब हुई तो उसे हटाया भी जा सकता है। लोढा पैनल ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दो साल के लिए निलंबित किया था क्योंकि उसका मालिक सट्टेबाजी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed