फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान पहुंची लोढा समिति की आंच, पीसीबी कर रहा विचार 

Sun, 08 Jan 2017 09:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
 lodha reforms impact in PCB, can put gae limit on office bearer
पाकिस्तान क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट बोर्ड में लोढा समिति को लेकर उठापटक मची हुई है लेकिन इसका असर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी दिखाई देने लगा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढा समिति के निर्देशों के तहत बीसीसीआई ने प्रशासकों के लिये 70 साल की उम्र की सीमा अनिवार्य कर दी है।



 

पाकिस्तान पहुंची लोढा समिति की आंच, पीसीबी कर रहा है कुछ प्रावधानों पर विचार

 lodha reforms impact in PCB, can put gae limit on office bearer
शहरयार खान
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी अपने अधिकारियों पर इस तरह की उम्र सीमा रखने पर विचार कर रहा है। इस समय पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान हैं जिनकी उम्र 82 वर्ष है। बोर्ड अधिकारी भी उन अधिकारियों को जिम्मेदारी नहीं देने के बारे में सोच रहे हैं जो इस 70 साल की उम्र सीमा को पार कर गए हैं। कहा जा रहा है कि पीसीबी ने सभी पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों की संभावित उम्मीदवारी बना ली है जिन्हें भविष्य में टीम के साथ जिम्मेदारी दी जाएगी।

 

पाकिस्तान पहुंची लोढा समिति की आंच, पीसीबी कर रहा है कुछ प्रावधानों पर विचार

 lodha reforms impact in PCB, can put gae limit on office bearer
पाकिस्तान - फोटो : social media
पिछले साल इंग्लैंड के दौरे के बाद बोर्ड ने पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम के सीनियर टीम के मैनेजर के तौर पर और बोर्ड के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया था क्योंकि वह 76 वर्ष के थे इसके बाद बोर्ड ने 68 वर्षीय वसीम बारी को पाकिस्तानी टीम का मैनेजर नियुक्त किया। 

चुने गए पूर्व खिलाड़ियों की नियुक्ति बोर्ड चेयरमैन द्वारा मंजूरी के बाद की जाएगी जो 60 या इससे ज्यादा उम्र के हैं। पूर्व खिलाड़ी, जिन्हें विभिन्न टीमों के लिए बतौर मैनेजर नियुक्त किया जाएगा, उनमें इकबाल कासिम, हारून राशिद, तलत अली, मोईन खान, जलालुद्दीन, नदीम खान और इकबाल सिकंदर शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed