{"_id":"5f37fb9c8ebc3ea9ff3d2c6b","slug":"mahendra-singh-ms-dhoni-retirement-ms-once-said-he-wants-to-make-30-lakh-and-live-peacefully","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी 30 लाख रुपये कमाकर रांची लौट जाना चाहते थे धोनी! आज दुनिया दीवानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी 30 लाख रुपये कमाकर रांची लौट जाना चाहते थे धोनी! आज दुनिया दीवानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर दिया। भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे। यह खुलासा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले वसीम जाफर ने किया था।
Trending Videos
2 of 5
ms dhoni
धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते है। जाफर ने कहा था कि धोनी से एक बार उनसे कहा था कि वह ‘क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते है। जाफर ने कुछ समय पहले ट्विटर पेज पर लिखा था कि मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे, तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ट्विटर
विश्व के महान कप्तानों में से एक रहे धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप के बाद धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से वापसी करने वाले हैं।
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
टीम इंडिया को कई सारी उपलब्धियां दिलवाने वाले धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अपने प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 1929 (7 बजकर 29 मिनट) से मुझे रिटायर्ड माना जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी के 183 रन
- फोटो : ट्विटर
साल 2004 में बांग्लदेश के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 4876, 10773, 1617 रन बनाए। धोनी ने पहली धमाकेदार पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।