फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेडन ने कहा- 'गेल नहीं धोनी हैं क्रिकेट के रीयल यूनिवर्स बॉस', रायडू को भी दिया नया नाम

Thu, 26 Apr 2018 05:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
mathew hayden calls ms dhoni real universe boss after played great innings against rcb
ms dhoni

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने एमएस धोनी को असली 'यूनिवर्सल बॉस' बताया है। बता दें कि इससे पहले क्रिकेट जगत में कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को मिस्टर यूनिवर्स के नाम से पहचाना जाता था।

mathew hayden calls ms dhoni real universe boss after played great innings against rcb
एमएस धोनी

आईपीएल सीजन-11 के 24वें मुकाबले में धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंदों पर ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली। इस पारी में धोनी ने सात छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।

mathew hayden calls ms dhoni real universe boss after played great innings against rcb
मैथ्यू हेडन - फोटो : getty

धोनी का यह आक्रामक अंदाज देखने के बाद कंगारू टीम के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, 'ओह माय गॉड...प्लीज मुझे सोने दो...चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आपने यह मैच इतना रोमांचक क्यों बना दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mathew hayden calls ms dhoni real universe boss after played great innings against rcb
अंबाती रायडू

इतना ही नहीं, इस ट्वीट में हेडन ने लिखा, 'एमएस धोनी ही क्रिकेट के असी यूनिवर्स बॉस हैं।' वहीं इस मैच मं 84 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर ले जाने वाले अंबाती रायुडू के बारे में हेडन ने लिखा, 'मिस्टर आइसमैन आपने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ लाजवाब पारी खेलकर मुझे काफी उत्साहित कर दिया है।'
 



 

विज्ञापन
mathew hayden calls ms dhoni real universe boss after played great innings against rcb
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPLT20

गौरतलब है कि बुधवार को आरसीबी के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की तरफ से रायडू और धोनी ने तेज अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को टूर्नामेंट की पांचवीं जीत दिलाई और सीएसके को प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed