सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक टेस्ट में ड्रीम डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने मैच के बाद कही बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 26 Dec 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Mayank Agarwal says I am happy but obviously I would have liked more runs in boxing day test
Mayank Agarwal

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन खत्म हुआ। मयंक अग्रवाल, कप्तान विराट कोहली 47* और चेतेश्वर पुजारा 68* की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चल रहे तीसरे टेस्ट में शानदार शुरुआत की है।  

Trending Videos
Mayank Agarwal says I am happy but obviously I would have liked more runs in boxing day test
मयंक अगरवाल

अपने पहले ही मैच मेंमयंक अग्रवाल का जादू देखने को मिला। उन्होंने 161 गेंदों पर 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। पहले दिन का खेल खेत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो विकेट पैट कमिंस ने झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayank Agarwal says I am happy but obviously I would have liked more runs in boxing day test
मयंक अगरवाल

दिन का खेल खत्म होने के बाद मयंक ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैंने 76 रन बनाए। मैं दिन के अंत तक नाबाद रहना और खूब रन बनाना चाहता था। सच बताऊं तो ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने हमें ज्यादा खराब गेंद नहीं फेंकी। उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से हमपर प्रहार किया।'

Mayank Agarwal says I am happy but obviously I would have liked more runs in boxing day test
मयंक अगरवाल

उन्होंने आगे कहा, 'हमें ये जानने की जरूरत है कि जितना बड़ा स्कोर हम बनाएंगे उतना ही प्रेशर हम विरोधी टीम पर डाल सकते हैं।' इस मैच में मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। 

विज्ञापन
Mayank Agarwal says I am happy but obviously I would have liked more runs in boxing day test
Mayank Agarwal

बता दें कि 27 वर्षीय मयंक टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 295वें क्रिकेटर बने। मयंक ने इसी के साथ एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के पहले क्रिकेटर बने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed