सब्सक्राइब करें

धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने लिखा मिस यू माही

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 10 Aug 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Meet MS Dhoni new Red Beast car Wife Sakshi shares picture of new car
एम एस धोनी-साक्षी धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मोटर बाइक्स और कार के प्रति लगाव जगजाहिर है। धोनी जब भी अपने शहर रांची में होते हैं, तो वह सड़कों पर बाइक दौड़ाते नजर आ ही जाते हैं। उन्होंने अपने रांची स्थित घर में ही गैराज भी बनवा रखा है, जिसमें वह अपनी बाइकों का कलेक्शन रखे हैं। धोनी को बाइक्स के साथ ही कारों का शौक भी है।
Trending Videos
Meet MS Dhoni new Red Beast car Wife Sakshi shares picture of new car
धोनी की नई कार - फोटो : social Media
अब माही के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में एक और नई चमचमाती लाल जीप ग्रांड चेरोकी आ गई है। जिसका फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी ने पति धोनी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया।इसकी नागरिकता का इंतजार है, रियली मिसिंग यू। यह भारत में अपनी तरह की पहली कार है।'  साक्षी धौनी ने लाल रंग की जिस कार की फोटो शेयर की है वह जीप कंपनी की ग्रैंड चेरोके एसयूवी है। इसकी भारत में एक्स शो रूम कीमत 1.07 करोड़ रुपए है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Welcome home #redbeast ! Your toy is finally here @mahi7781 really missing you ! Awaiting its citizenship as its the first n only car in India ! 🙈

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet MS Dhoni new Red Beast car Wife Sakshi shares picture of new car
एम एस धोनी - फोटो : social Media
धोनी इन दिनों कश्मीर में हैं और भारतीय सेना के साथ अवंतीपोर में ड्यूटी कर रहे हैं।  धोनी पैरा कमांडो की बटालियन में 15 दिन के लिए तैनात हैं। उनके साथ गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के 700 सैनिक हैं। यहां धोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। वे गश्त, गार्ड डयूटी और पोस्ट डयूटी कर रहे हैं। 

 
Meet MS Dhoni new Red Beast car Wife Sakshi shares picture of new car
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। खबरों की माने तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed