{"_id":"68e4f04ea6120ff02209a183","slug":"michael-atherton-slams-icc-says-india-vs-pakistan-matches-scripted-for-money-calls-for-complete-ban-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'ICC टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबले बंद हों', पूर्व इंग्लिश कप्तान ने क्यों की यह मांग?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'ICC टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबले बंद हों', पूर्व इंग्लिश कप्तान ने क्यों की यह मांग?
Tue, 07 Oct 2025 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Oct 2025 04:19 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा कि आईसीसी जानबूझकर भारत-पाकिस्तान के बीच करवाता है। उन्होंने दोनों देशों के बीच क्रिकेट पूरी तरह बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आईसीसी अपने टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच सुनिश्चित करने के लिए ड्रॉ को सुव्यवस्थित तरीके से तय करती है, ताकि आर्थिक लाभ अधिक से अधिक हो सके।
आथर्टन (बाएं)
- फोटो : Twitter
एशिया कप विवाद का दिया उदाहरण
आथर्टन ने अपने लेख में हाल ही में हुए एशिया कप विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, और जब भारत ने खिताब जीता, तो एसीसी प्रमुख और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए क्योंकि भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। उन्होंने इस घटना को उदाहरण बनाते हुए कहा कि क्रिकेट अब कूटनीति नहीं, बल्कि विवाद और विभाजन का जरिया बन गया है।

2013 से हर टूर्नामेंट में आमने-सामने क्यों?
आथर्टन ने खुलासा किया कि भारत और पाकिस्तान 2013 से लेकर अब तक हर आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में एक-दूसरे से भिड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि फॉर्मेट राउंड-रोबिन रहा या ग्रुप स्टेज वाला — हर बार ड्रॉ ऐसे बनाए गए कि भारत-पाकिस्तान का मैच जरूर हो।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि तीन 50 ओवर विश्व कप, पांच टी20 विश्व कप और तीन चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, जो यह दिखाता है कि यह सब महज संयोग नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित व्यवस्था है।

- फोटो : @ACCMedia1
तीन अरब डॉलर का खेल
आथर्टन ने अपने लेख में यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों के कारण आईसीसी टूर्नामेंटों के प्रसारण अधिकारों की कीमत आसमान छू रही है। उन्होंने लिखा, 'कम द्विपक्षीय मुकाबलों की वजह से यह मैच आर्थिक रूप से बेहद अहम हो गया है। यही कारण है कि 2023-27 चक्र के प्रसारण अधिकार लगभग तीन अरब डॉलर में बेचे गए।' उन्होंने कहा कि जब द्विपक्षीय सीरीज का आकर्षण घटता है, तो आईसीसी टूर्नामेंटों की अहमियत बढ़ जाती है, और इसमें भारत-पाकिस्तान मैच विज्ञापनदाताओं और दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन जाते हैं।

'अब इस रणनीति को खत्म करने का वक्त है'
आथर्टन ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम एक मैच तय करने की रणनीति खत्म की जाए। उन्होंने एशिया कप के उदाहरण में बताया कि उस टूर्नामेंट का ड्रॉ और शेड्यूल इस तरह बनाया गया था कि दोनों टीमें हर रविवार को भिड़ें, जिससे दर्शकों की संख्या और विज्ञापन राजस्व दोनों बढ़े।
उन्होंने कहा, 'किसी गंभीर खेल के लिए यह शर्म की बात है कि टूर्नामेंट की संरचना आर्थिक जरूरतों के हिसाब से तय की जाए। क्रिकेट को अगर कूटनीति का साधन कहा गया था, तो अब यह तनाव और प्रचार का हथियार बन गया है।'