सब्सक्राइब करें

...तो क्या इस सीरीज के बाद मिताली राज क्रिकेट के इस प्रारूप को कहेगी अलविदा!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
mithali raj may call it quits from T20Is after home series against England
mithali raj

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद खेल के इस प्रारूप से संन्यास ले सकती हैं, जबकि वह वनडे में खेलना जारी रखेंगी जहां वह टीम की कप्तान हैं। भारतीय महिला टीम बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। अभी यह तय नहीं है कि मिताली को टीम के अंतिम 11 खिलाड़ियों में जगह मिलेगी या नहीं। 


 

Trending Videos
mithali raj may call it quits from T20Is after home series against England
मिताली राज

सूत्रों से यह पता चला है कि 36 साल की मिताली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के बाद इस प्रारूप में आगे नहीं खेलेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 4 मार्च से असम के बारासपारा में खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, 'मिताली इस बात को समझती हैं कि कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 वर्ल्ड कप की टीम तैयार करने पर ध्यान दे रही हैं और उनके उस टूर्नमेंट में खेलने की संभावना लगभग नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
mithali raj may call it quits from T20Is after home series against England
मिताली राज

अधिकारी ने कहा, 'मिताली के कद की खिलाड़ी को शानदार विदाई मिलनी चाहिए और ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ होने की संभावना है।' ऐसा संकेत भी मिला है कि न्यू जीलैंड के खिलाफ सभी मैचों में मिताली का चयन (अंतिम 11 में) नहीं होगा और टीम प्रबंधन के एक वरिष्ठ सदस्य ने उन्हें इस बात से अवगत करा दिया है। यह समझा जाता है कि मिताली टीम प्रबंधन का इशारा समझ रही हैं और क्रिकेट बोर्ड उन्हें छोटे प्रारूप से अपनी शर्तों पर संन्यास लेने का मौका देगा। 

mithali raj may call it quits from T20Is after home series against England
मिताली राज

अधिकारी ने कहा, 'अभी यह तय नहीं है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में खेलेंगी या पुरुष टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की तरह सीरीज के पहले मैच के बाद संन्यास लेंगी।' टी20 में धीमी स्ट्राइक-रेट और कमजोर फील्डिंग के करण उनकी जगह पक्की नहीं है जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ महिला T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं मिली। 

विज्ञापन
mithali raj may call it quits from T20Is after home series against England
मिताली राज

मिताली को हालांकि टीम से बाहर रखने के फैसले पर काफी विवाद भी हुआ और उन्होंने प्रशासकों की समिति (CoA)की सदस्य डायना एडुल्जी पर तत्कालीन कोच रमेश पोवार के साथ मिलकर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस विवाद के बाद पोवार का करार आगे नहीं बढ़ा और डब्ल्यूवी रमन को महिला टीम का कोच बनाया गया। मिताली ने अब तब 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2283 रन बनाए हैं जिनमें 17 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन का है। इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed