सब्सक्राइब करें

बिरयानी से मिल रही मोहम्मद शमी को ताकत, मैच के बाद सामने आई मजेदार बातचीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami getting strength from Biryani funny conversation with ishant and umesh yadav
विराट कोहली -शमी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया बांग्लादेश को दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में 130 रन से मात दी। जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। विराट ने कहा कि हमारे पास तेज गेंदबाजों का 'ड्रीम कॉम्बिनेशन' है, जो किसी भी पिच पर और किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।' बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने कुल सात विकेट चटकाए। मैच के बाद जब शमी से उनके साथी गेंदबाजों ने विकेट लेने के पीछे क्या राज है ये पूछा, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

Trending Videos
Mohammed Shami getting strength from Biryani funny conversation with ishant and umesh yadav
शमी और इशांत - फोटो : सोशल मीडिया

मैच जीतने के बाद हर्षा भोगले से बातचीत में इशांत ने मजाक में हंसते हुए कहा कि मैं शमी से पूछता रहता हूं कि वो ऐसा क्या कर रहा, जब पैड पर लगती है तो आउट कर देता है, बल्लेबाज पुल मारता है तो आउट हो जाता है। मैं इससे पूछ रहा हूं कि ऐसा क्या कर रहा है। इसपर शमी ने हंसते हुए कहा कि देखो लोगों ने कहा है कि बिरयानी का कमाल है और इसके अलावा मुझ पर अल्लाह का करम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami getting strength from Biryani funny conversation with ishant and umesh yadav
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

दाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले दो सालों में 17 की औसत से 20 पारियों में 51 विकेट चटकाए हैं। एक टेस्ट की दूसरी पारी में नवंबर 2017 से 25 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सभी गेंदबाजों में शमी का बेस्ट स्ट्राइक रेट 32.2 है।

Mohammed Shami getting strength from Biryani funny conversation with ishant and umesh yadav
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

29 वर्षीय शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दोनों पारियों में कुल मिलाकर सात विकेट चटकाए। पहली पारी में शमी ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 31 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उना इकॉनमी 2.07 का, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 1.93 की इकॉनमी के साथ विकेट झटके।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed