{"_id":"5ad7d1ed4f1c1b65098b5238","slug":"mohammed-shami-questioned-by-kolkata-police-in-wife-hasin-jahan-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शमी से पुलिस ने की 3 घंटे पूछताछ, पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद अब मिली यह 'गुड न्यूज' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी से पुलिस ने की 3 घंटे पूछताछ, पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद अब मिली यह 'गुड न्यूज'
शमी से पुलिस ने की 3 घंटे पूछताछ, पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद अब मिली यह 'गुड न्यूज'
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घरेलू हिंसा के एक मामले में कोलकाता पुलिस ने बुधवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी से पूछताछ की। यह पूछताछ पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में हुई। इससे पहले पुलिस की एक टीम ने शमी के भाई से पूछताछ की। पुलिस ने इस बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया। ध्यान रहे कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी व उनके चार रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा और शमी के भाई पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
2 of 4
मोहम्मद शमी को कोलकाता पुलिस से उस वक्त 'गुड न्यूज' मिली जब अस्थायी राहत देते हुए उन्हें तीन घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने की अनुमति दे दी गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें शमी के अपनी आईपीएल टीम से जुड़ने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें दोबारा बुलाएंगे।’
3 of 4
- फोटो : ipl
शमी अपनी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ मैच खेलने सोमवार को यहां आए थे। मगर मंगलवार को टीम के बाकी सदस्यों के साथ वे हैदराबाद नहीं गए क्योंकि पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। शमी की टीम का अगला मैच 21 अप्रैल को है। शमी ने हालांकि खुद पर लगे तमाम आरोपों को निराधार करार दिया है। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमी ने मीडिया से बात नहीं की और उन्हें पुलिस मुख्यालय के ‘इन’ गेट से निकाला गया जबकि मीडियाकर्मी और कैमरामैन से ‘आउट’ गेट पर उनका इंतजार करने को कहा गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।