{"_id":"5ac88fc64f1c1bda618b5ff0","slug":"ms-dhoni-and-rohit-sharma-gets-higher-income-from-ipl-virat-kohli-is-at-fourth-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से सबसे ज्यादा कमाई एमएस धोनी और रोहित शर्मा की हुई, कोहली आस-पास नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से सबसे ज्यादा कमाई एमएस धोनी और रोहित शर्मा की हुई, कोहली आस-पास नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पैसों से लबरेज है, जिसमें क्रिकेटर जल्द ही अमीर बन जाता है। आईपीएल के इतिहास में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन कमाई के मामले में वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के आस-पास नहीं है।
2 of 6
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
जी हां, विराट कोहली आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। वह इस मामले में एमएस धोनी और रोहित शर्मा से पीछे हैं, जिन्होंने इस टी20 लीग से कमाई करने के मामले में एक अरब रुपए के आंकडें को पार कर लिया है।
3 of 6
एमएस धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी का आईपीएल में कुल वेतन 107.84 करोड़ रुपये है और वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने आईपीएल से अब तक 101.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गौतम गंभीर
- फोटो : file
बता दें कि पेशेवर खिलाड़ियों के वेतन की डिजिटल गणना करने वाले ‘मनीबॉल’ से यह गणना की गई है, जिसकी रिपोर्ट indiasport.co ने जारी की है। एक विज्ञप्ति के मुताबिक तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर काबिज है, जिन्होंने 94.62 करोड़ रुपए की कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। 29 वर्षीय कोहली ने आईपीएल से अब तक 92.20 करोड़ रुपए की कमाई की है। पांचवें नंबर पर युवराज सिंह (83.60 करोड़ रुपए) और फिर सुरेश रैना (77.74 करोड़ रुपए) पर आते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।