फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: ये बल्लेबाज हैं मैदान पर जीती-जागती आंधी, 'बुलेट ट्रेन' से भी तेज स्ट्राइक रेट

Sat, 07 Apr 2018 10:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
these are batsman whose strike rate is more fast in ipl
आईपीएल

आईपीएल सीजन-11 का महाघमासान 7 अप्रैल यानी आज से शुरू होने जा रहा है। भारत में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में देश और विदेश के कई बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। आईपीएल में हर बार तेज गति से रन बनाने वाले खिलाड़ी ज्यादा सुर्खियों बटोरने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों के नाम हैं। तेज रफ्तार से रन बनाने वाले इन खिलाड़ियों को इसका फायदा अगले सीजन की नीलामी में भी मिलता है। आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे तेज गति से रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में...

आंद्रे रसेल

these are batsman whose strike rate is more fast in ipl
आंद्रे रसेल

कैरीबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ किया। हालांकि बहुत ज्यादा प्रभावित न करने की वजह से अगले सीजन में दिल्ली ने उन्हें नहीं खरीदा। इसके बाद वह सभी सीजन में केकेआर के लिए खेले। बता दें कि केकेआर में खेलते हुए उन्होंने 173.41 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इस दौरान रसेन ने तीन तेज अर्धशतक भी जड़े हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

these are batsman whose strike rate is more fast in ipl
glenn maxwell

वहीं तेज गति से रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ग्लेन मैक्सवेल भी पीछे नहीं है। साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए मैक्सवेल ने 164.39 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे। वहीं साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मैक्सवेल ने 16 मैचों में 187.75 के स्ट्राइक रेट से 552 रन जड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

these are batsman whose strike rate is more fast in ipl
virendra sehwag

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट और किग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग भी स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे नही हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 155.44 की औसत से 2728 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 106 छक्के और 334 चौके निकले।
 

विज्ञापन

क्रिस गेल

these are batsman whose strike rate is more fast in ipl
क्रिस गेल

स्ट्राइक रेट की बात हो कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की बात न हो, भला यह कैसे हो सकता है। गेल ने आईपीएल के कुल 101 मैचों में 151.20 की औसत रन बनाए हैं। साल 2011 के आईपीएल में गेल ने आरीसीबी के लिए खेलते हुए 183.13 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे, जिसमें दो सेंचुरी भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed