सब्सक्राइब करें

धोनी के संन्यास पर भावुक हुईं पत्नी साक्षी, लिखा- लोग भूल जाएंगे, लेकिन..

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Aug 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni retired Sakshi Dhoni writes emotional tribute said you must have held those tears to say goodbye
धोनी-साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक अपने संन्यास का एलान कर दिया। धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। साक्षी ने अपने पोस्ट के जरिए धोनी के योगदान और उनके व्यक्तित्व को सलाम किया है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें माही अपने फार्महाउस में हैं।

Trending Videos
MS Dhoni retired Sakshi Dhoni writes emotional tribute said you must have held those tears to say goodbye
धोनी और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी के संन्यास के फैसले के बाद साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका एक फोटो शेयर किया। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपने जो भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। आपकी उपलब्धियों और आप पर मुझे गर्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि अपने जुनून को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा। आपकी सेहत, खुशियों और आगे आने वाली खूबसूरत चीजों की कामना करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni retired Sakshi Dhoni writes emotional tribute said you must have held those tears to say goodbye
ms dhoni sakshi dhoni

साक्षी ने मशहूर अमेरिकी कवयित्री माया एंजेल्यू की पंक्तियां लिखकर धोनी के लिए यह प्यारा संदेश शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'लोग भूल जाएंगे आपने जो कहा, लोग भूल जाएंगे आपने जो किया, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You should be proud of what you have achieved. Congratulations on giving your best to the game. I am proud of your accomplishments and the person you are! I am sure you must have held those tears to say goodbye to your passion. Wishing you health, happiness and wonderful things ahead! #thankyoumsd #proud “People will forget what you said, people will forget what you did, but people will never forget how you made them feel.” — Maya Angelou

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

MS Dhoni retired Sakshi Dhoni writes emotional tribute said you must have held those tears to say goodbye
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी एकदिवसीय मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आए थे। 2019 वर्ल्ड कप के इस सेमीफाइनल मैच में धोनी ने कुल 72 गेंदों में 50 रन बनाए थे। फिलहाल धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम के साथ चेन्नई में आयोजित कैंप में हिस्सा लेने के लिए मौजूद हैं। अगले सप्ताह सीएसके यूएई के लिए रवाना होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed