{"_id":"5b4e366e4f1c1bc6508b5476","slug":"ms-dhoni-takes-correct-drs-and-stunned-england-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माही की पैनी नजर से निराश हुई इंग्लैंड की टीम, साबित किया DRS मतलब 'धोनी रिव्यू सिस्टम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
माही की पैनी नजर से निराश हुई इंग्लैंड की टीम, साबित किया DRS मतलब 'धोनी रिव्यू सिस्टम'
Wed, 18 Jul 2018 12:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएस धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं और कई स्टार खिलाड़ी कह चुके कि वह खेल को सबसे अच्छे से पढ़ते हैं। टीम इंडिया के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे व निर्णायक वन-डे में एक बार फिर एक ऐसा फैसला लिया, जिसे देखकर क्रिकेट जगत में खलबली मच गई।
2 of 5
एमएस धोनी
दरअसल, एमएस धोनी ने अपनी पैनी नजर से इंग्लैंड की टीम को हैरान कर दिया। उन्होंने अंपायर समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का सटीक इस्तेमाल करके अपना विकेट सुरक्षित किया और साबित किया कि आखिर क्यों डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाता है।
3 of 5
एमएस धोनी
यह वाकया पारी के 32वें ओवर का है। मोइन अली की गेंद धोनी के पीछे वाले पैड पर जाकर लगी। अली सहित इंग्लैंड टीम ने एलबीडबल्यू की जोरदार अपील की। अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड पर इंग्लिश टीम की अपील का असर हुआ और उन्होंने अपनी अंगुली उठा दी। धोनी ने बेझिझक डीआरएस का इशारा किया। तब टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 158 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
धोनी का अनुभव व अहसास काम आया। रीप्ले में दिखा कि गेंद जरूर लाइन में थी, जो जांघ पर जाकर लगी। हॉक आई में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है। लिहाजा, तीसरे अंपायर ने फैसला बल्लेबाज के पक्ष में सुनाया। अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने स्कोरर की तरफ देखकर अपने फैसले को गलत दिखाते हुए नॉट आउट करार दिया।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
बता दें कि टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे व निर्णायक वन-डे में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण स्वीकारा और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। एमएस धोनी ने 66 गेंदों में चार चौकों की मदद से 42 रन बनाए। जवाब में जो रूट (100*) और कप्तान इयोन मॉर्गन (88*) की दमदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 33 गेंदें शेष रहते 8 विकेट के बड़े अंतर से मैच व सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।