सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

B'day Spcl: धोनी की वो पांच यादगार पारियां, जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni turns 40, Five Most Memorable odi Innings Of MS Dhoni In International Cricket
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की गिनती भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और चतुर कप्तानों में होती है। पिछले साल 15 अगस्त के दिन वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने कई यादगार पारियां खेली हैं। बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप (सेमीफाइनल) में खेला था। यह मुकाबला भारत हारा था। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी वन-डे अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट की पांच यादगार पारियों के बारे में..

Trending Videos
ms dhoni turns 40, Five Most Memorable odi Innings Of MS Dhoni In International Cricket
श्रीलंका के खिलाफ धोनी - फोटो : ट्विटर

31 अक्तूबर 2005 

धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में माही ने 145 गेंदों में 183 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। आज भी ये वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni turns 40, Five Most Memorable odi Innings Of MS Dhoni In International Cricket
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media

5 अप्रैल 2005

पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में धोनी ने 148 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने 15 चौक और चार गगनचुंबी छक्क जड़े थे। यह उस वक्त भारत के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सबसे बड़ी पारी थी।

ms dhoni turns 40, Five Most Memorable odi Innings Of MS Dhoni In International Cricket
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media

30 दिसंबर 2012

पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने इस मैच में 125 गेंद में 113 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े थे। हालांकि, धोनी के शतक के बाद भी इस मैच में टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
 

विज्ञापन
ms dhoni turns 40, Five Most Memorable odi Innings Of MS Dhoni In International Cricket
धोनी का विजयी शॉट - फोटो : सोशल मीडिया

2 अप्रैल 2011

साल 2011 के वन-डे विश्वकप फाइनल का फाइनल मुकाबला कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन कैसे भूल सकता है। इस मैच में धोनी टीम इंडिया की जीत के हीरो बने थे।  धोनी ने 91 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उन्होंने छक्के के साथ भारत को 28 साल बाद विश्व कप खिताब दिलाया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed