{"_id":"5d6663bf8ebc3e93af0f3408","slug":"ms-dhoni-unlikely-as-selectors-ready-to-persist-with-pant-for-south-africa-t20is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई खत्म हो गया धोनी का क्रिकेट करियर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में होगा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वाकई खत्म हो गया धोनी का क्रिकेट करियर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में होगा फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने संन्यास के फैसले को टालकर फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी टीम इंडिया में अब मुश्किल लग रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के चयनकर्ता ऋषभ पंत को मौका देना चाहते हैं। भारतीय टीम को घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अब चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि धोनी को इस सीरीज के लिए टीम लिया जाएगा या नहीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन चार सिंतबर को हो सकता है।
2 of 5
India vs South Africa
- फोटो : social Media
15 सितंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा और बाकी के दो मुकाबले मोहाली और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। संभावना है कि चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतने वाली टीम को ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बरकरार रखेंगे। टीम मैनेजमेंट का पूरा ध्यान इस बात पर केंद्रीत है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले एक मजबूत टीम तैयार कर ली जाए।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 22 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। खबरों की मानें तो चयनकर्ता सीमित ओवर के लिए खासकर टी-20 के लिए तीन विकेटकीपर्स तैयार करना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआई की चयन समिति अपनी योजनाओं के बारे में धोनी से बात करेगी जैसा उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से पहले किया था, जब पूर्व कप्तान ने सूचित किया था कि वह टेरिटोरियल आर्मी में अपनी रेजिमेंट की सेवा देने के लिए ब्रेक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanju Samson
चयन समिति ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह टी-20 विश्व कप को देखते हुए ऋषभ पंत को ज्यादा मैके दिए जाएंगे। उनके बाद चयन समिति के लिए दूसरा विकल्प संजू सैमसन है, जिनकी बल्लेबाजी को पंत और भारत ए नियमित खिलाड़ी ईशान किशन के बराबर माना जाता है। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है, तो चयन समिति का मानना है कि, सैमसन शीर्ष स्तर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन विकेटकीपिंग पर उन्हें अभी और काम करने की जरूरत है। अब धोनी दक्षीण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला चयन समिति के उपर है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पन्त/विराट
- फोटो : social media
रिषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं ईशान किशन इंडिया ए के लिए अच्छा कर रहे हैं। वहीं बोर्ड के अधिकारी का ये भी कहना है कि हम एक ऐसे विकल्प की तलाश में हैं जो ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर लगातार बड़ा शॉट लगाने में सक्षम हो।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।