फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव में जब पहली बार पहुंचा कोई डीएम तो लोगों ने पालकी पर घुमाया

Thu, 29 Aug 2019 12:00 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 29 Aug 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
first time dm reaches tisopi village in mizoram
- फोटो : सोशल मीडिया

हम सभी ने कई ऐसी खबरों को पढ़ा होगा या सुना होगा, जहां किसी शिक्षक की विदाई पर गांव के लोग रोते हैं तो कोई डीएम के जाने पर उन्हें भावभीनी विदाई देता है। लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह सकते हैं। क्योंकि घटना ही कुछ ऐसी है। आइए जानते हैं उस घटना के बारे में जो चर्चा की विषय बनी हुई है।

first time dm reaches tisopi village in mizoram
- फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मिजोरम के सियाहा जिले के तिसोपी गांव में बीते रविवार को जिलाधिकारी भूपेश चौधरी को गांव के लोगों ने पालकी पर बैठाया। जिलाधिकारी भूपेश चौधरी सड़क निर्माण का निरीक्षण करने 15 किलोमीटर की ट्रैकिंग कर के गांव पहुंचे हुए थे।

first time dm reaches tisopi village in mizoram
- फोटो : सोशल मीडिया

ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार है जब कोई जिलाधिकारी गांव पहुंचा। तिसोपी गांव सियाहा जिले के सबसे दूरस्थ गांवों में से एक है। इस गांव में सड़कें पक्की तक नहीं हैं। जिलाधिकारी ने इस गांव में 15 किलोमीटर की पक्की सड़क बनाने का आदेश दिया है, जिसका काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
first time dm reaches tisopi village in mizoram
- फोटो : सोशल मीडिया

जिलाधिकारी भूपेश चौधरी इसी काम के निरीक्षण के सिलसिले में गांव आए हुए थे। गांव में यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनवाई जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले में भूपेश चौधरी की पोस्टिंग हुई थी और उन्हें यहां सड़क नहीं होने की जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन
first time dm reaches tisopi village in mizoram
- फोटो : सोशल मीडिया

जिलाधिकारी भूपेश चौधरी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र पर बसे गांव की आबादी 400 है। यहां के लोग खेती पर निर्भर हैं। सड़क का निरीक्षण करते बुए मैं जैसे ही गांव में पहुंचा तो लोगों ने पालकी पर बिठा लिया। मैं उन्हें रोकना चाहता था, लेकिन अगर मैं उन्हें रोकता तो बुरा लग सकता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed