{"_id":"5c17b567bdec2256a47cb847","slug":"naseeruddin-shah-criticise-indian-cricket-team-skipper-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विराट कोहली दुनिया के सबसे बदतमीज और घमंडी खिलाड़ी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट कोहली दुनिया के सबसे बदतमीज और घमंडी खिलाड़ी'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah and virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कोहली ने एक क्रिकेट फैन को भारत छोड़ने की नसीहत दी थी, जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। नसीर ने कोहली के इस बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
2 of 5
naseeruddin shah
नसीर ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंनें लिखा, 'विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है।'
3 of 5
virat kohli
बता दें कि कुछ दिन पहले कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक फैन को देश छोड़ने की नसीहत दे रहे थे। यह कमेंट एक प्रमोशनल विडियो के दौरान किया गया था। कोहली उस वक्त भड़क गए थे जब फैन ने कहा था कि वह मौजूदा भारतीय प्लेयर्स से ज्यादा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को पसंद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
कोहली को इस बयान के बाद काफी अलोचना का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि इस बात को बीते काफी समय हो चुका है और टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौर पर है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता ने कोहली से जुड़े मुद्दे को एक बार फिर जिंदा कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
d
हालांकि नसीर के इस स्टेटस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई फैंस नसीरुद्दीन का यह पोस्ट देखकर आग बबूला हो गए हैं, तो कई फैंस कोहली से अभी भी नाराज हैं और वे नसीर की बात का समर्थन कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।