फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिन स्टार खिलाडियों को देखकर बड़े हुए, उन्हीं के साथ अब ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मिला मौका'

Thu, 17 May 2018 02:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
nepal young star spinner sandeep lamichhane named to icc world xi squad
संदीप लामिछाने

नेपाल के 17 साल के युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने के लिए इस वक्त खुशी की खबर है। यह खुशी इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से उभर रहे संदीप के लिए ही नहीं बल्कि पूरे नेपाल के लिए भी है। दरअसल, इस युवा स्पिनर को आईसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम में शामिल किया गया है। 


 

nepal young star spinner sandeep lamichhane named to icc world xi squad
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

गौरतलब है कि 31 मई को वेस्टइडिज के खिलाफ लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले एक चैरिटी टी-20 मुकाबले के लिए वर्ल्ड इलेवन की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें इस मुकाबले से शाकिब अल हसन के नाम वापस लेने के बाद टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शाकिब अपने निजी कारणों के चलते इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। 

nepal young star spinner sandeep lamichhane named to icc world xi squad
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

वर्ल्ड इलेवन की टीम में शामिल होने के बाद खुशी से लबरेज संदीप ने कहा, 'मुझे इस मुकाबले का हिस्सा बनकर अपार खुशी का अनुभव हो रहा है। मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस मैच में वर्ल्ड इलेवन टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे देश के लिए यह गर्व की बात है और यह इस बात की ओर भी इशारा कर रहा है कि हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। हम जिन स्टार खिलाडियों को टीवी पर देखकर बड़े हुए हैं, अब उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलता है। इससे मुझे काफी फायदा मिलेगा। मैं इस मौके का फायदा उठाते हुए काफी कुछ सीखना और खुद में सुधार लाने की कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nepal young star spinner sandeep lamichhane named to icc world xi squad
संदीप लामिछाने - फोटो : ipl

संदीप लामिछाने नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। 17 साल के लामिछाने ने बेहद कम समय में स्पिन गेंदबाजों के रूप में काफी नाम कमाया है। इस खिलाड़ी के मेंटर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क हैं। दाएं हाथ का यह गेंदबाज साल 2016 में काफी सुर्खियों में आए थे। जब उन्होंने अंडर- 19 वर्ल्ड कप में आयलैंड के खिलाफ संदीप ने हैट्रिक सहित कुल 5 विकेट चटकाए थे। उन्हें उस समय मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
nepal young star spinner sandeep lamichhane named to icc world xi squad
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl

बता दें कि दिल्ली की तरफ से खेलने वाले संदीप लामिछाने आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने। अपने पहले ही मुकाबले में संदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए थे। संदीप ने अपना डेव्यू शिकार पार्थिव पटेल (6) को बनाया था। उन्होंने पटेल को LBW आउट किया था। इस साल आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने लामिछाने को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed