{"_id":"58b3166f4f1c1b5b08830ec2","slug":"no-place-for-sachin-tendulkar-in-ian-morgan-s-xi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं
Mon, 27 Feb 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के वनडे और टी-20 कप्तान इयान मॉर्गन ने अपनी सर्वकालिक एकादश की घोषणा की है। लेकिन सबको चौंकाने वाले निर्णय लेते हुए उन्होंने दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। जिनके नाम बल्लेबाजी के सभी बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। हालांकि उन्होंने अपनी टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है।
इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं
2 of 5
एमएस धोनी
मॉर्गन की इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के 3, ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड 2-2, वेस्टइंडीज और श्रीलंका 1-1 खिलाड़ी को जगह मिली है। टीम की मॉर्गन ने टीम की कमान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक को सौंपी है। वहीं विकेट कीपर के रूप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह मिली है।
इंग्लैंड के कप्तान की ड्रीम टीम में दो भारतीय शामिल, सचिन को जगह नहीं
3 of 5
jaques kallis
- फोटो : getty
मॉर्गन की टीम में 7 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज हैं। प्रारंभिक बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एलेस्टर कुक और जैक कैलिस करेंगे। मध्य क्रम पर बल्लेबाजी के लिए रिकी पॉन्टिंग, ब्रायन लारा, एबी डिविलियर्स और कुमार संगकारा हैं। फिनिशर की भूमिका में महेंद्र सिंह धोनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी भारत के अनिल कुंबले के कंधों पर है। वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मेदारी इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन को दी गई है।वर्तमान में इस टीम में शामिल किए गए केवल पांच खिलाड़ी एलेस्टर कुक, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, जेम्स एंडरसन और डेल स्टेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। बाकी के 6 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एलेस्टर कुक
पिछले 12 महीनों से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड कुछ महान खिलाड़ियों की सर्वकालिक एकादश चुनता रहा है। मॉर्गन से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकलम, इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान जो रूट ने भी अपनी ऑल टाइम इलेवन चुनी थी।
टीम इस प्रकार है
लिस्टेयर कुक (कप्तान), जैक कैलिस, रिकी पॉन्टिंग, ब्रायन लारा, एबी डीविलियर्स, कुमार संगकारा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले, जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन और मिचेल जॉनसन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।