पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड दौरे पर गई राष्ट्रीय टीम ने पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के इस दावे पर टिप्पणी से इनकार कर दिया कि पूर्व कप्तान यूनुस खान ने एक बार अनचाही सलाह देने पर उनके गले पर चाकू रख दिया था। फ्लावर ने यह सनसनीखेज आरोप एक क्रिकेट पॉडकास्ट में लगाए, जिसमें उन्होंने 2014 से 2019 तक पाकिस्तानी टीम के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया।
क्या वाकई यूनुस ने रखा फ्लावर के गले पर चाकू? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं दे रहा जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन