{"_id":"5c63ef54bdec2273ed39bc80","slug":"pakistan-cricket-board-learn-from-rahul-dravid-strategy-for-improvement-in-their-teams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ से सीख ले रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, टीम इंडिया की कर रहा कॉपी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ से सीख ले रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, टीम इंडिया की कर रहा कॉपी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:56 PM IST
राहुल द्रविड़ के जूनियर टीम का कोच बनने से भारतीय क्रिकेट को मिली कामयाबी सभी ने देखी और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इससे सीख लेकर अपने पूर्व खिलाड़ियों को विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का कोच और मैनेजर बनाने की सोच रहा है।
Trending Videos
2 of 5
यूनिस खान
समझा जाता है कि पूर्व कप्तान युनिस खान को अंडर 19 टीम का कोच और मैनेजर बनाने पर विचार किया जा रहा है। पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले यूनिस ने टेस्ट में 10000 रन बनाये हैं। उन्होंने कहा था कि अपना कार्यक्रम लागू करने की पूरी छूट मिलने पर वह जूनियर टीम के कोच बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एहसान मनी
पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा, 'आस्ट्रेलिया ने रोडने मार्श, एलेन बार्डर और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों की सेवायें ली। भारत ने भी राहुल द्रविड़ को अंडर 19 टीम की जिम्मेदारी सौंपी और नतीजे अच्छे रहे।' द्रविड़ के कोच रहते भारतीय अंडर 19 टीम ने पिछले साल विश्व कप जीता।
4 of 5
ehsan mani
मनी ने लाहौर में पत्रकारों से कहा कि बोर्ड ने युवाओं के साथ काम करने के लिये पूर्व सीनियर खिलाड़ियों की सेवायें लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
उन्होंने कहा, 'हमें अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैयार करना होगा। वे देश की नुमाइंदगी करते हैं। हमें विदेशी कोचों के साथ भारत की तरह अपने कोचों को भी लगाना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।