{"_id":"690effe477044bc8340968ae","slug":"pakistan-might-miss-out-on-la-2028-olympics-cricket-due-to-new-qualification-rule-2025-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2028 LA Olympics: लॉस एंजिलिस ओलंपिक में नहीं दिखेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? नए नियम से PAK की उम्मीदें धुंधली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2028 LA Olympics: लॉस एंजिलिस ओलंपिक में नहीं दिखेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? नए नियम से PAK की उम्मीदें धुंधली
Sun, 09 Nov 2025 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:01 AM IST
सार
अगर आईसीसी का यह नया नियम बरकरार रहता है, तो क्रिकेट प्रेमियों को 2028 के ओलंपिक में भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। भारत की जगह लगभग पक्की है, लेकिन पाकिस्तान को टिकट पाने के लिए लंबा और कठिन रास्ता तय करना होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा होता है, चाहे वह एशिया कप हो या आईसीसी टूर्नामेंट। हालांकि, 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट के संभावित मुकाबले में यह रोमांचक भिड़ंत शायद देखने को न मिले। इसकी वजह है आईसीसी द्वारा तय किया गया नया क्वालिफिकेशन नियम, जिसके तहत पाकिस्तान की ओलंपिक में जगह लगभग मुश्किल हो गई है।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : @ACCMedia1
नया नियम कैसे बदलेगा तस्वीर?
आईसीसी ने दुबई में हुई अपनी हालिया बोर्ड मीटिंग में स्पष्ट किया कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में केवल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। यह चयन आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर नहीं होगा, बल्कि प्रत्येक महाद्वीप (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओशिनिया आदि) से एक-एक टीम चुनी जाएगी। छठी टीम ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए तय होगी।
इस नियम के तहत एशिया से सिर्फ एक टीम को सीधा स्थान मिलेगा और मौजूदा हालात में वह टीम भारत होगी, जो इस समय टी20 रैंकिंग में नंबर एक पर है। ऐसे में पाकिस्तान को ओलंपिक में शामिल होने के लिए या तो ग्लोबल क्वालिफायर जीतना होगा या आईसीसी को एशिया से दो टीमों को अनुमति देनी होगी।

भारत पाकिस्तान
- फोटो : ANI
संभावित टीमें कौन सी?
अगर मौजूदा ढांचे को देखा जाए तो संभावित टीमें इस प्रकार होंगी:
अगर मौजूदा ढांचे को देखा जाए तो संभावित टीमें इस प्रकार होंगी:
- एशिया: भारत
- ओशिनिया: ऑस्ट्रेलिया
- यूरोप: इंग्लैंड
- अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका
- अमेरिका (होस्ट): अमेरिका
- ग्लोबल क्वालिफायर: एक अन्य टीम (संभावना वेस्टइंडीज या पाकिस्तान की)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Twitter
ओलंपिक में क्रिकेट की नई शुरुआत
आईसीसी ने कहा है कि ओलंपिक 2028 में कुल 28 मैच खेले जाएंगे, जो 12 जुलाई से शुरू होंगे। यह पहली बार होगा जब क्रिकेट इतने बड़े बहु-खेल आयोजन का हिस्सा बनेगा।
आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एलए 2028 में पुरुषों और महिलाओं के टी20 टूर्नामेंट होंगे, जिनमें कुल 28 मुकाबले होंगे।'

- फोटो : ANI/PTI
पाकिस्तान के लिए मुश्किल चुनौती
पाकिस्तान, जो कभी टी20 की सबसे मज़बूत टीमों में गिनी जाती थी, फिलहाल न तो शीर्ष तीन में है और न ही महाद्वीपीय प्रतिनिधित्व के लिए पसंदीदा मानी जा रही है। ऐसे में ओलंपिक में उसकी एंट्री केवल किसी ग्लोबल क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।