Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
93rd anniversary of the Indian Air Force: Guwahati will witness a spectacular display of air power
{"_id":"690f756a7573570f7d07fe37","slug":"93rd-anniversary-of-the-indian-air-force-guwahati-will-witness-a-spectacular-display-of-air-power-2025-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ: गुवाहाटी में दिखेगा वायुशक्ति का अद्भुत नजारा, रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ: गुवाहाटी में दिखेगा वायुशक्ति का अद्भुत नजारा, रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद
एन. अर्जुन, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:23 PM IST
सार
भारतीय वायुसेना देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ आपदा राहत और मानवीय अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है। लाचित घाट पर होने वाला यह भव्य आयोजन भारत के रक्षा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देगा।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ समारोह के उपलक्ष्य में पूर्वी वायु कमान रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लाचित घाट पर शो का आयोजन कर रही है। यह पहला अवसर होगा उत्तरपूर्व में इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे और वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन देखेंगे।
2 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रिहर्सल के दौरान बच्चों ने वायुसेना की ताकत को महसूस किया। एयर शो देखने के बाद कई बच्चों ने कहा कि वे भी बड़े होकर एयरफोर्स ज्वाइन करेंगे। उनके चहरे की खुशी देखते ही बनती थी। एयर शो में लगभग 150 विमानों का रोमांचक प्रदर्शन होगा, जिनमें राफेल, सुखोई, मिग जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल हैं।
3 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस) भी अपनी शानदार उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगा। वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपनी सटीक और मनमोहक हवाई कलाबाजियों से दर्शकों को रोमांचित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर में इस तरह का विस्तृत शो आयोजित कर रही है। वायुसेना के लगभग सभी विमान और हेलीकाप्टर आकाश में विभिन्न करतब दिखाते हुए प्रदर्शित किए जाएंगे। यहां के लोगों को हमारे आकाश योद्धाओं की एक झलक मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
इस समारोह का थीम “अजेय, अभेद्य और सटीक” रखा गया है, जो वायुसेना की उत्कृष्टता, अनुशासन और संकल्प को दर्शाता है। आयोजन के दौरान ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों से लोग वायुसेना के करतबों का आनंद ले सकेंगे। वायुसेना की यह वर्षगांठ न केवल उसकी शक्ति और प्रौद्योगिक क्षमता का प्रदर्शन होगी, बल्कि उत्तर-पूर्व के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।