फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाघा बॉर्डर पर शर्मनाक हरकत करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर का ट्वीट आया सामने, देखिए

Tue, 24 Apr 2018 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 24 Apr 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
pakistani cricketer hassan ali tweet after misbehave in retreat ceremony on wagah border, amritsar
हसन अली
वाघा बॉर्डर पर शर्मनाक हरकत करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली का एक ट्वीट सामने आया है, क्लिक करके यहां देखिए।
pakistani cricketer hassan ali tweet after misbehave in retreat ceremony on wagah border, amritsar
हसन अली का ट्वीट
वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय दर्शकों और परेड कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों को आपत्तिजनक इशारे किए। हसन ने इस दौरान बीएसएफ के जवानों की तरफ कुछ इस तरह से भाव-भंगिमाएं बनाईं, जिसे देखकर मौके पर मौजूद भारतीय दर्शकों की भौंहें तन गईं।
 


 
pakistani cricketer hassan ali tweet after misbehave in retreat ceremony on wagah border, amritsar
हसन अली
हसन अली ने अपनी इस हरकत को ट्विटर पर भी साझा किया। उन्होंने सेल्फी के साथ एक ट्वीट किया और पोस्ट लिखी कि, "हमेशा चांद की तरह ऊंचे रहो, मेरा पाकिस्तान।" शनिवार शाम हसन अली बॉर्डर पर स्थित दर्शक दीर्घा की सड़क पर उसी तरह परेड करने लगे जिस तरह पाकिस्तान रेंजर व सीमा सुरक्षा बल के जवान परेड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani cricketer hassan ali tweet after misbehave in retreat ceremony on wagah border, amritsar
हसन अली - फोटो : File
जब दोनों तरफ से परेड की तैयारी हो रही थी तभी हसन अली दर्शकदीर्घा से नीचे उतर आए। इतने में परेड शुरू हो गई। परेड के बीच हसन अली ने एक तरफ खड़े होकर भारतीय दर्शकों व सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर भद्दे इशारे किए। ठीक वैसे ही जैसे कि वे क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी को आउट करने के बाद इशारे करते हैं।
विज्ञापन
pakistani cricketer hassan ali tweet after misbehave in retreat ceremony on wagah border, amritsar
हसन अली - फोटो : bbc
इस तरह उन्होंने भी भारतीय दर्शकों को चिढ़ाने की कोशिश की। परेड चरम पर थी इसलिए जवान चुप रहे। जब परेड खत्म हुई तो सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट ने इसके बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग की। नियमों के अनुसार, दोनों देशों की सीमाओं पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी के दौरान केवल सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजरों को ही परेड करने का अधिकार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed