{"_id":"61cef36eb27d702e3c2b9b0d","slug":"photos-from-kohli-ganguly-controversy-to-tim-paine-s-viral-chat-read-5-big-controversies-related-to-cricket-in-year-2021-year-ender-2021-on-5-big-controversies-in-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: कोहली-गांगुली कंट्रोवर्सी से लेकर टिम पेन के वायरल चैट तक, पढ़िए 2021 में क्रिकेट से जुड़े 8 बड़े विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS: कोहली-गांगुली कंट्रोवर्सी से लेकर टिम पेन के वायरल चैट तक, पढ़िए 2021 में क्रिकेट से जुड़े 8 बड़े विवाद
Fri, 31 Dec 2021 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:41 PM IST
सार
आईपीएल में अश्विन-मॉर्गन विवाद, हैदराबाद का वार्नर को टीम से बाहर करना और मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होना जैसे कई विवाद 2021 में क्रिकेट से जुड़े रहे। ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में पढ़िए।
विज्ञापन
2021 में क्रिकेट में बड़े विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कहर के बावजूद साल 2021 खेलों के नजरिए से बेहतरीन रहा। क्रिकेट में भी इस साल कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले गए और उनका सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। टी-20 विश्व कप, आईपीएल, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल समेत कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले गए। इसमें दुनिया को एक तरफ नए चैंपियन मिले तो दूसरी तरफ विवादों ने भी जमकर अपने पैर पसारे। हम आपको इस साल के पांच सबसे बड़े क्रिकेट विवादों के बारे में बता रहे हैं...
1. डेविड वार्नर और सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल 2021 के दौरान वाटर ब्वॉय बने डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल का सबसे बड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के रूप में खेला गया। अप्रैल में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को मई में कोरोना की वजह से स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद सितंबर में बाकी बचे हुए मैच खेले गए। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए यह साल बहुत ही बुरा गुजरा। आईपीएल के पहले फेज में ही उन्होंने कप्तान डेविड वार्नर पर खराब प्रदर्शन का ठिकरा फोड़ा और उन्हें कप्तानी से हटा दिया। इतना तो ठीक था, लेकिन दूसरे फेज में उन्होंने वार्नर को टीम से ही बाहर कर दिया। वार्नर इस दौरान पानी की बोतलें मैदान में पहुंचाते देखे गए।
इतने बड़े खिलाड़ी को टीम से बाहर करना किसी फैंस को पसंद नहीं आया। वार्नर ने भी लीग खत्म होने के बाद दुख जाहिर किया और कहा कि उन्हें अब तक नहीं पता कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर क्यों किया। इसके बाद फैंस ने भी पत्र लिखकर टीम से उन्हें रीटेन करने की अपील की, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर खूब तंज कसे थे। वार्नर ने इसका जवाब ऑस्ट्रेलिया को टी-20 विश्व कप जिताकर दिया।

2. भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट रद्द हुआ
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2021 मिलेजुले नतीजे लेकर आया। टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल हार गई। इसके बाद टी-20 विश्व कप में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। विश्व कप से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर थी। भारत को वहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी। भारत ने इस दौरे पर लॉर्ड्स और ओवल टेस्ट में जीत हासिल की और सीरीज में टीम 2-1 से आगे चल रही थी। दौरे पर भी कई विवाद हुए। ऋषभ पंत बीच दौरे में कोरोना संक्रमित हो गई। इसके बाद खिलाड़ियों पर अनुशासन का पालन नहीं करने के आरोप लगे।
आखिरी टेस्ट भारत को मैनचेस्टर के ग्राउंड पर खेलना था, लेकिन उससे पहले पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से कहा कि नतीजा 2-1 से भारत के पक्ष में घोषित कर देना चाहिए, वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि भारत को पेनल्टी के तौर पर सीरीज हार के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से भी अंक काटने चाहिए। इसके बाद आईसीसी ने दोनों बोर्ड से बातचीत की और फैसला लिया कि 2022 में बाकी बचा एक मैच खेला जाएगा। इसी के आधार पर सीरीज का फैसला होगा।

3. भारतीय क्रिकेटरों पर नस्लभेदी टिप्पणियां
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल की शुरुआत इतिहास लिखने के साथ की। भारत ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर दो सीरीज हराने वाली पहली टीम बनी। इस साल सिडनी में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को नस्लभेद का शिकार होना पड़ा। मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने कीड़ा तक बुलाया। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ अभद्र और नस्लीय टिप्पणी की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
4. अश्विन और साउदी के बीच खेल भावना को लेकर विवाद
IPL में मॉर्गन-अश्विन विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एक मैच खेला गया। यह मैच काफी विवादों में रहा और खेल भावना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस मैच में हुआ यह कि दिल्ली बल्लेबाजी कर रही थी और ऋषभ पंत एक रन लेने के लिए दौड़े। दूसरे छोर पर रविचंद्रन अश्विन ने जब एक रन पूरा किया तो फील्डर का थ्रो उनके बल्ले पर आ लगी और दूर चली गई।
इसके बाद टिम साउदी ने उन्हें रन लेने से मना किया था, लेकिन अश्विन नहीं माने। वह दौड़े और एक रन पूरा किया। इसके बाद अश्विन-मॉर्गन के बीच भी खूब विवाद हुआ था। दिनेश कार्तिक ने बीच बचाव करते हुए दोनों को रोका था। इसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने अश्विन को खेल भावना के तहत गलत बताया था। वहीं, कई खिलाड़ियों ने अश्विन को सही ठहराया था और इंग्लैंड को 2019 विश्व कप की याद दिलाई, जब रन लेते वक्त बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर गेंद चौके के लिए चली गई थी।