फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग के साथ जोरदार विवाद के बाद प्रीति जिंटा ने दी सफाई, कहा- मुझे बना दिया विलन

Sat, 12 May 2018 06:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta slams media reports on spat with Virender Sehwag
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग

किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को टीम मेंटर वीरेंद्र सहवाग के साथ विवाद की खबरों का खंडन किया है। जिंटा ने उस मीडिया संस्थान को लताड़ लगाई है, जिसने सहवाग के साथ उनकी बातचीत पर लेख लिखा है। 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा ने इस खबर को 'फेक' (झूठा) करार दिया है।

Preity Zinta slams media reports on spat with Virender Sehwag
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा

मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त के बाद सहवाग को जमकर फटकार लगाई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सहवाग फ्रैंचाइजी के साथ अपना नाता तोड़ सकते हैं। हालांकि, प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस मामले में सफाई पेश की।

Preity Zinta slams media reports on spat with Virender Sehwag
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'मुंबई मिरर ने इसे फिर गलत लिया क्योंकि हमने मीडिया नेट नहीं की और उनके लेख लिखने की रकम भी नहीं दी, इसलिए वह इसे सही करार दे रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग और मेरे बीच की बातचीत बिलकुल गलत बताई गई और अचानक ही मैं विलन बन गई। वाह! झूठी खबर।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta slams media reports on spat with Virender Sehwag
preity zinta

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रीति ने सहवाग से तब बातचीत की जब मैच के बाद खिलाड़ी चेंज रूम तक भी नहीं पहुंचे थे। मैच में वीरू की रणनीति पर प्रीति ने सवाल खड़े किए थे। मुंबई मिरर ने फ्रैंचाइजी के सूत्र के हवाले से लिखा, 'वीरू ने अन्य मालिकों को कहा कि प्रीति को संभाले। उन्होंने मालिकों को कहा कि वह प्रीति के नखरों पर कोई टिपण्णी नहीं करेंगे, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस को उनके क्रिकेट की स्ट्रेटेजी के बारे में बोलने से परहेज करना चाहिए।'

विज्ञापन
Preity Zinta slams media reports on spat with Virender Sehwag
preity zinta

किंग्स इलेवन पंजाब ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा, 'पंजाब की पिछले मैच में हार के बाद पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आए लेखों के जवाब में यह जवाब दे रहे हैं। खबरों में काफी संदेह जताए जा रहे हैं और हम स्पष्ट करना चाहते हैं (किंग्स इलेवन पंजाब और अन्य फ्रैंचाइजी) कि हर मैच के बाद हमारी प्रबंधन प्रक्रिया के तहत मैदान के बाहर अपने प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं। हम अपने प्रदर्शन की समीक्षा औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed