बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि प्रीति के लिए आईपीएल का रोमांच अभी थमा नहीं है। अपनी टीम के बाहर होने के बाद हाल ही में प्रीति ने बताया कि अब वह किस टीम को जीतते देखना चाहती हैं।
टीम इंडिया के इस शादीशुदा खिलाड़ी पर फिदा हैं प्रीति जिंटा, चाहती हैं IPL में यही बने विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैन्स से बात करते हुए लिखा की वह एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल सीजन-11 में जीतते हुए देखना चाहती हैं।
प्रीति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमें मुझे बहुत पसंद है, जिनके खिलाफ इस सीजन में हमारी चुनौती खत्म हो गई है। लेकिन मैं सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं उसे ही जीतते देखना चाहूंगी।'
I like all teams as long as we are not playing against them 😀 but I am a big @msdhoni so I’m happy to see him shine. https://t.co/iTHLk5yikJ
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं और कुल 18 प्वाइंट्स के साथ वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। जबकि चेन्नई से ऊपर इतने ही अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पहले स्थान पर है। हैदराबाद ने भी 14 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की है।
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय जबर्दस्त फॉर्म है। धोनी ने 14 मैचों में कुल 446 रन बनाए हैं। इस सीजन में धोनी के बल्ले से अब तक 30 छक्के भी निकल चुके हैं।