फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल की उम्र में शॉ ने जड़े थे 85 चौके, अब विंडीज के खिलाफ धूम मचाने को तैयार

Wed, 03 Oct 2018 05:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
prithvi shaw hit 85 four in as years of 14 and now he is read for play against west indies
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo

कहते हैं कि पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं और अगर इरादे हो मजबूत तो उम्र से भला क्या ताल्लुक। जी हां, हम बात कर रहे हैं 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ के बारे में। दअसल, शॉ ने 14 साल की उम्र में ही स्कूली क्रिकेट में धमाल किया था।



रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़ कर आगाज करने और अपनी कप्तानी में इसी साल भारत को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खिताब जिता कर पृथ्वी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा पृथ्वी ने भारत ए के लिए दस मैचों में चार सेंचुरी, दो हाफ सेंचुरी सहित साढ़े सात सौ से ज्यादा रन बनाए। शॉ ने काफी संघर्ष के बाद राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में 10 दिलचस्प बातेंः

 

prithvi shaw hit 85 four in as years of 14 and now he is read for play against west indies
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से राजकोट में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने बता दिया कि उसकी अंतिम एकादश क्या होगी। हालांकि, यह तय हो चुका है कि पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकट में डेब्यू करने वाले भारत के 293वें क्रिकेटर होंगे। 18 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है और अब वह टेस्ट में डेब्यू करने वाले हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ उनका सिलेक्शन हुआ था, लेकिन वह एक भी मैच खेल नहीं पाए थे।


 

prithvi shaw hit 85 four in as years of 14 and now he is read for play against west indies
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo

पृथ्वी पहली बार 14 साल की उम्र में साल 2013 में सुर्खियों में आए। उस समय उन्होंने रिजवी स्कूल की तरफ से खेलते हुए अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट में 300 गेंदों में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw hit 85 four in as years of 14 and now he is read for play against west indies
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo

शॉ ने पिछले साल रणजी और दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

 

विज्ञापन
prithvi shaw hit 85 four in as years of 14 and now he is read for play against west indies
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo

पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2016-17 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी और वह मुकाबला मुंबई 6 विकेट से जीता था।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed