फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को जीत दिलाएगा कप्तान कोहली का 'ब्रह्मास्त्र', सामने है कैरीबियाई शेरों की चुनौती

Wed, 03 Oct 2018 08:02 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
prithvi shaw will open inning with kl rahul against west indies
team india - फोटो : File

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि टेस्ट टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी का मसला सुलझाना ही एकमात्र पहलू है और उन्होंने पृथ्वी शॉ जैसे युवाओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पर्याप्त मौके देने का वादा किया।

prithvi shaw will open inning with kl rahul against west indies
पृथ्वी शॉ

कोहली ने कहा कि केवल शीर्ष क्रम में ही प्रयोग किए जा सकते हैं और 18 वर्षीय शॉ से काफी उम्मीदें है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। वह केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमने शीर्ष क्रम में बदलाव किए हैं। हम इन लड़कों को शीर्ष क्रम में सहज महसूस करने के लिए पर्याप्त मौके देंगे। हम चाहते हैं कि वे उस पर भरोसा करें जो काम वह कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'निचले क्रम में सभी अपना योगदान दे रहे हैं और उसमें बदलाव की जरूरत नहीं है। ऋषभ (पंत) नया है लेकिन अश्विन और जडेजा ने घरेलू पिचों पर कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें विदेशों में भी उसे दोहराने की जरूरत है।'

prithvi shaw will open inning with kl rahul against west indies
virat kohli

कोहली ने कहा, 'शीर्ष क्रम का मसला सुलझाने के अलावा मुझे नहीं लगता कि इन दो टेस्ट मैचों में हम बहुत अधिक चीजों पर ध्यान देना होगा। बाकी चीजें अच्छी चल रही हैं।' दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार के बाद भारतीय टीम प्रबंधन को अंतिम एकादश में लगातार बदलाव करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। कोहली ने हालांकि पूर्व में लिए गये फैसलों को सही बताया।

उन्होंने कहा, 'आपको मैदान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश चाहिए। पूर्व में अधिकतर बदलाव गेंदबाजी संयोजन में किए गये और लोगों ने इसके दूसरे अर्थ निकाल दिये। जिन गेंदबाजों को बाहर किया गया उन्हें कभी नहीं लगा कि उनके साथ गलत हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw will open inning with kl rahul against west indies
टीम इंडिया - फोटो : SELF

कोहली ने कहा, 'हमारा उद्देश्य हमेशा सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना था और बल्लेबाजी में हमने अच्छी फार्म में नहीं चल रहे एक दो खिलाड़ियों को छोड़कर ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की। हम जहां भी गये हमने परिस्थितियों का अधिक से अधिक उपयोग किया। '

कोहली ने कहा कि अंतिम एकादश का चयन हमेशा परिस्थितियों के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा, 'हम 20 विकेट लेने में सफल रहे क्योंकि हमने परिस्थितियों के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन किया। बल्लेबाजी में हम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये और इसलिए हमें इंग्लैंड में हार झेलनी पड़ी।'

विज्ञापन
prithvi shaw will open inning with kl rahul against west indies
test team india

कोहली ने कहा कि अगले महीने के आस्ट्रेलिया दौरे से पहले निचले क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, 'निचले क्रम के योगदान की बात की जाए तो घरेलू परिस्थितियों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन हम वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला को एक मानदंड के रूप में लेना चाहते हैं जो कि हम स्थापित करना चाहते हैं।'

कोहली को एशिया कप में विश्राम दिया गया था और विश्राम के बाद अब वह फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए तैयार हैं।  उन्होंने कहा, 'मैं अब शारीरिक ओर मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस कर रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे के बाद मुझे विश्राम की जरूरत थी। लोग अमूमन कार्यभार की बात करते हैं लेकिन वे इसके पीछे के सिद्वांत को नहीं समझ पाते। वे मैचों की संख्या को कार्यभार मान लेते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed