{"_id":"675981d42bc1ef16ba01c4b7","slug":"pushed-into-world-of-match-fixing-in-india-controversial-statement-of-new-zealand-cricketer-lou-vincent-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vincent Controversy: 'भारत में मुझे मैच फिक्सिंग की दुनिया में धकेला गया', पूर्व कीवी क्रिकेटर का विवादित बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vincent Controversy: 'भारत में मुझे मैच फिक्सिंग की दुनिया में धकेला गया', पूर्व कीवी क्रिकेटर का विवादित बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:44 PM IST
सार
46 वर्षीय विंसेंट ने अपने करियर की शुरुआत 2000 के दशक की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़कर की थी। इसके बाद हालांकि उन्हें अवसाद से जूझना पड़ा और वह मैच फिक्सिंग की दुनिया में चले गए।
विज्ञापन
1 of 5
लू विंसेंट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज लू विंसेंट ने खुलासा किया है कि 2000 के दशक के आखिर में अब बंद कर दी गई इंडियन क्रिकेट लीग के दौरान वह मैच फिक्सिंग की दुनिया में कैसे आकर्षित हुए थे तथा वह एक गिरोह का हिस्सा थे जिसमें उन्हें अवसाद के दिनों में अपनेपन का एहसास होता था। न्यूजीलैंड की तरफ से 23 टेस्ट और 108 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विंसेंट पर 2104 में मैच फिक्सिंग के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल प्रतिबंध का दायरा कम करके उन्हें घरेलू क्रिकेट में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
2000 में की थी करियर की शुरुआत
2 of 5
इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत 2000 के दशक की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़कर की थी। इसके बाद हालांकि उन्हें अवसाद से जूझना पड़ा और वह मैच फिक्सिंग की दुनिया में चले गए। इस तरह से उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 29 साल की उम्र में समय से पहले खत्म हो गया।
शुरुआती परवरिश ने करियर को प्रभावित किया
3 of 5
विंसेंट ने द टेलीग्राफ को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी शुरुआती परवरिश ने उनके व्यक्तित्व और करियर को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'मैं पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिए मानसिक रूप से मजबूत नहीं था। इसलिए 28 साल की उम्र में मैं गहरे अवसाद में था और फिर भारत चला गया जहां मुझे मैच फिक्सिंग की दुनिया में धकेल दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'फिक्सिंग गिरोह का हिस्सा हूं'
4 of 5
विंसेंट ने कहा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे मैं एक गिरोह का हिस्सा हूं। इससे मुझे लगभग बेहतर महसूस हुआ, क्योंकि मैं सोच रहा था: ‘मैं एक मैच फिक्सिंग गिरोह का हिस्सा हूं, मैं एक ऐसे समूह के साथ हूं जो मेरी पीठ थपथपाएगा और कोई भी हमारे बारे में नहीं जानता।' पारिवारिक पृष्ठभूमि अच्छी नहीं होने के कारण विंसेंट हमेशा अपने आस-पास भावनात्मक समर्थन की तलाश में रहते थे और आख़िरकार उन्हें वह सहारा भ्रष्टाचार की गंदी दुनिया में मिला। वह वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के संगठन की भ्रष्टाचार विरोधी शिक्षा पहल में शामिल हैं।
विज्ञापन
'मैं बहकावे में आ जाता था'
5 of 5
उन्होंने कहा, 'मैंने 12 साल की उम्र से खुद का पालन पोषण किया और इसलिए मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों के बहकावे में आ जाता था। मैं प्यार पाना चाहता था और इसलिए आसानी से भटक जाता था।' विंसेंट को हालांकि मैच फिक्सिंग गिरोह का हिस्सा होने के खतरों का एहसास होने लगा था। उन्होंने कहा, 'जब आप उस दुनिया का हिस्सा होते हैं तो फिर उससे बाहर निकलना आसान नहीं होता है। उसमें हमेशा कोई ना कोई खतरा बना रहता है क्योंकि वह आपको और आपके परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।