फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी

Tue, 27 Dec 2016 04:32 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu most searched sportsperson in India in year 2016
पीवी सिंधू - फोटो : getty
रियो ओलंपिक में बैडमिंटन का रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू साल 2016 की सबसे लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी रहीं। गूगल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सिंधू इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंन भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे लोगों को पीछे छोड़ दिया। सिंधू को रियो ओलंपिक के फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलीना मरीन ने तीन सेट तक चले मुकाबले में मात दी थी। वह बैडमिंटन में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। 

साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी

PV Sindhu most searched sportsperson in India in year 2016
साइना नेहवाल
साइना नेहवाल:

गूगल द्वारा जारी साल 2016 की सूची के अनुसार लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल 9वें पायदान पर रहीं। चोट के कारण साइना रियो ओलंपिक में दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। इस साल वह अधिकांश समय चोट से जूझती रहीं। बावजूद इसके वह इंटरनेट पर खोजी जाने वाली भारतीय खेल हस्तियों में शामिल रहीं। 

साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी

PV Sindhu most searched sportsperson in India in year 2016
सानिया मिर्जा - फोटो : getty
सानिया मिर्जा:
विश्व की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस साल इंटरनेट पर खोजी जाने वाली 8वीं सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहीं। यह लगातार दूसरा साल है जब उन्होंने साल का समापन नंबर एक विश्व रैंकिंग के साथ किया। सानिया रियो ओलंपिक में मिश्रित युगल का कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। अपनी युगल पार्टनर मार्टीना हिंगिस से अलग होने के बाद भी उनका विजय क्रम जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी

PV Sindhu most searched sportsperson in India in year 2016
सचिन तेंदुलकर - फोटो : getty
सचिन तेंदुलकर: 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के तीन साल बाद भी सचिन तेंदुलकर लगातार सुर्खियों में हैं। सचिन इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 7वें स्थान पर हैं। सचिन अभी राज्य सभा सांसद भी हैं। इसके अलावा आईएसएल की फुटबॉल टीम केरला ब्लास्टर्स के सह मालिक भी हैं। वह लगातार सामाजिक कार्यों में शामिल होते रहते हैं। सचिन रियो ओलंपिक खेलों में ब्रांड एम्बेस्डर भी थे। उन्होंने  सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तमिलनाडु में एक गांव को गोद लिया था जिसे उन्होंने पूरी तरह बदल डाला है। 

 
विज्ञापन

साल 2016: विराट, धोनी और सचिन को पछाड़ ये बना साल का सबसे बड़ा खिलाड़ी

PV Sindhu most searched sportsperson in India in year 2016
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
नरसिंह यादव:
रियो ओलंपिक से पहले ओलंपिक में भाग लेने और इसके बाद डोपिंग विवाद के कारण सुर्खियों में आने वाले भारतीय पहलवान नरसिंह यादव सुर्खियों में रहे। वह रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने वाले पहले पहलवान थे। लेकिन लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने रियो जाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया। लड़ाई हाईकोर्ट तक पहुंची। इसके बाद नरसिंह के रियो जाने का रास्ता साफ हुआ। लेकिन इसके बाद वह डोपिंग के जाल में फंस गए। नाडा की जांच में पहले वो दोषी पाए गए। इसके बाद ओलंपिक से पहले नाडा ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। लेकिन वैश्विक एंटी डोपिंग एजेंसी वाडा ने अंतिम दिन उनके ओलंपिक में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed