फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के आलोचकों पर भड़के कोच शास्त्री, बोले- माही की आलोचना करने वाले जूते के फीते तक नहीं बांध सकते

Sat, 26 Oct 2019 11:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 26 Oct 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri slams MS Dhoni Critics said half the guys commenting can not even tie their shoelaces
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेने की राय देने वालो लोगों पर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री जमकर बरसे हैं। शास्त्री ने कहा है कि जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं और उनके क्रिकेटिंग भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं, एमएस धोनी पर टिप्पणी करने वाले आधे लोग भी अपने जूत्ते के फीते तक नहीं बांध सकते हैं और वह धोनी के भविष्य को लेकर बयान दे रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि धोनी को लेकर खुद से वक्तव्य देना उनके प्रति असम्मान है।

Ravi Shastri slams MS Dhoni Critics said half the guys commenting can not even tie their shoelaces
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा कि भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा? जब वह टेस्ट से रिटायर हुए थे तो उन्होंने क्या कहा था? यही कि ऋद्धिमान साहा को 'कीपिंग ग्लब्स' सौंपने का यह सही वक्त था। वह सही थे। जब भी टीम की बात आती है तो वह हमेशा अपने आइडिया और विचार रखने को तैयार रहते हैं।

Ravi Shastri slams MS Dhoni Critics said half the guys commenting can not even tie their shoelaces
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभी पिछले ही दिनों वह रांची टेस्ट के अंतिम दिन ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने शाहबाज नदीम से बात की। जो खिलाड़ी अपने घर पर डेब्यू कर रहा है उसके लिए यह क्या शानदार मोटिवेशन होगा? एमएस धोनी ने अपने खेल यह अधिकार पाया है कि वह खुद यह निर्णय लें कि उन्हें कब रिटायर करना है। अब इस बहस का अंत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shastri slams MS Dhoni Critics said half the guys commenting can not even tie their shoelaces
शास्त्री और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेड कोच ने कहा कि आधे से ज्यादा लोग एमएस धोनी पर यही कॉमेंट कर रहे हैं कि अब वह मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखेंगे। यह देखिए कि उन्होंने देश के लिए क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं, सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे। तो फिर इसे जब होना है, तब होने दो न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed