फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jadeja vs Root: जडेजा ने जो रूट की बोलती बंद की, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी बार कर चुके आउट, देखें आंकड़े

Mon, 10 Feb 2025 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Feb 2025 10:19 AM IST
सार

भारत के इस दिग्गज स्पिनर ने रूट को लगातार दूसरे वनडे में आउट किया। रूट ने 72 गेंद में छह चौके की मदद से 69 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन जडेजा के आगे टिक नहीं सके।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja dismissed Joe Root for 13th time in international cricket, out of which 5 times are in ODIs
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत के लिए इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन रवींद्र जडेजा असली गेमचेंजर साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा और तीन विकेट लिए। पहले वनडे में भी उन्होंने तीन विकेट लिए थे। इतना ही नहीं जडेजा ने लंबे समय बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे जो रूट के बल्ले को भी खामोश रखा है। 
Ravindra Jadeja dismissed Joe Root for 13th time in international cricket, out of which 5 times are in ODIs
जो रूट और जडेजा - फोटो : Twitter
रूट ने हासिल की खास उपलब्धि
भारत के इस दिग्गज स्पिनर ने रूट को लगातार दूसरे वनडे में आउट किया। रूट ने 72 गेंद में छह चौके की मदद से 69 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन जडेजा के आगे टिक नहीं सके। जड्डू ने रूट को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। पहले वनडे में रूट 31 गेंद में 19 रन बना सके थे। तब जडेजा ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। जडेजा ने रूट के अलावा दूसरे वनडे में जेमी ओवरटन और बेन डकेट को पवेलियन भेजा। डकेट ने 56 गेंद में 10 चौके की मदद से 65 रन की पारी खेली। 69 रन बनाकर रूट ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह इयोन मॉर्गन को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम इस प्रारूप में 56 पचास से ज्यादा के स्कोर्स हैं, जिनमें 40 अर्धशतक और 16 शतक शामिल हैं। मॉर्गन ने वनडे में 55 50+ के स्कोर बनाए थे।

वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर
बल्लेबाज कितने 50+ के स्कोर
जो रूट 56
इयोन मॉर्गन 55
इयान बेल 39
जोस बटलर 38
Ravindra Jadeja dismissed Joe Root for 13th time in international cricket, out of which 5 times are in ODIs
जो रूट और जडेजा - फोटो : BCCI/PTI
जडेजा ने इस तरह किया रूट को आउट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)




वनडे में रूट को पांचवीं बार आउट किया
जडेजा ने रूट को वनडे में पांचवीं बार आउट किया। उन्होंने वनडे में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की बराबरी की। दोनों ने रूट को वनडे में पांच-पांच बार आउट किया है। बोल्ट के खिलाफ रूट ने वनडे में 19.2 की औसत से 96 रन बनाए हैं। वहीं, जडेजा के खिलाफ रूट ने वनडे में 25.2 की औसत से 126 रन बनाए हैं। इनके बाद मिचेल सैंटनर का नंबर आता है। सैंटनर ने रूट को वनडे में तीन बार आउट किया है। इस दौरान रूट ने 45.3 की औसत से 136 रन बनाए हैं। जडेजा ने रूट को पिछली पांच वनडे पारियों में कैच आउट, एल्बीडब्ल्यू, स्टंप और दो बार क्लीन बोल्ड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadeja dismissed Joe Root for 13th time in international cricket, out of which 5 times are in ODIs
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : Twitter
जडेजा ने 13वीं बार रूट को आउट किया
अंतरराष्ट्रीय आंकड़े की बात करें तो जडेजा के नंबर एक शिकार जो रूट ही हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर जडेजा ने सबसे ज्यादा बार शिकार जो रूट का ही किया है। जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट का शिकार 13 बार किया है। इस बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ रूट ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 25.20 की औसत और 85.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इसके बाद जडेजा के शिकार लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (11 बार) और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज (10 बार) का नंबर आता है। इतना ही नहीं जडेजा दोनों मैचों में नाबाद रहते हुए चेज में भारत को जीत भी दिलाई। पहले वनडे में जडेजा 12 रन और दूसरे वनडे में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जडेजा के पसंदीदा शिकार
बल्लेबाज कितनी बार आउट किया
जो रूट (इंग्लैंड) 13
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 11
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) 10
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 9
जोस बटलर (इंग्लैंड) 8
विज्ञापन
Ravindra Jadeja dismissed Joe Root for 13th time in international cricket, out of which 5 times are in ODIs
जो रूट और जडेजा - फोटो : BCCI/PTI
भारत ने चार विकेट से जीता दूसरा वनडे
कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बेन डकेट और जो रूट की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 304 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 44.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर 308 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के उद्देश्य से उतरेगी। रोहित ने 90 गेंद में 12 चौके और सात छक्के की मदद से 119 रन और शुभमन गिल ने 52 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 44 रन और अक्षर पटेल ने 41 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed