{"_id":"5d47ac2b8ebc3e6caa3bbae3","slug":"ravindra-jadeja-first-indian-left-arm-spinner-to-pick-400-international-wickets-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जडेजा ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकार्ड, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जडेजा ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकार्ड, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस एक विकेट के साथ जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। जडेजा भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बने।
Trending Videos
2 of 4
रविंद्र जडेजा
- फोटो : getty
बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। वह तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। जडेजा के नाम पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 400 विकेट दर्ज हो गए हैं। जडेजा ने ये मुकाम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जहीर खान
- फोटो : getty
भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज जहीर खान हैं। उनके नाम पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 610 विकेट हैं। अब दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा आ गए हैं, जिनके नाम पर अब तक कुल 400 विकेट हो गए हैं। जडेजा बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
4 of 4
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
रवींद्र जडेजा ने अब तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 192 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 48 रन देकर सात विकेट रहा है। जबकि एक टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 154 रन देकर दस विकेट रहा है। 153 वनडे मैचों में उन्होंने अब तक कुल 176 विकेट उनके नाम दर्ज हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर पांच विकेट रहा है। वहीं टी-20 में जडेजा ने 41 मैचों में कुल 32 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।