दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के खराब फॉर्म पर कड़ा बयान दिया। 9 करोड़ में दिल्ली के हुए मैक्सवेल का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन बेहद लचर रहा। उन्होंने 12 पारियों में केवल 169 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47 रन रहा।
कोच पोंटिंग ने DD की हार के कई राज खोले, मैक्सवेल को पंत के हिट होने से गहरा धक्का भी एक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को भी मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर सके। इस बारे में सवाल करने पर पोंटिंग ने जवाब दिया, 'ईमानदारी से कहूं तो मैक्सवेल को सबसे बड़ा झटका ऋषभ पंत के अच्छे फॉर्म के कारण लगा। जब हम नीलामी टेबल पर बैठने जा रहे थे, तब हमने अपने खिलाड़ियों का ग्रुप तैयार किया था। मैं भी स्वीकार करता हूं कि ग्लेन मैक्सवेल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंकित कर रखा था। वह पहले मैच में निजी कारणों से नहीं खेल सके। दरअसल, तब मैक्सवेल अपने साथी आरोन फिंच की शादी में शामिल होने के कारण पहला मैच नहीं खेल सके थे। इसका मतलब यह था कि पहले मैच में ऋषभ पंत को चौथे क्रम पर भेजना होगा और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'
पोंटिंग ने आगे कहा, 'फिर भी मैक्सवेल की जगह पंत को चौथे पर नहीं बल्कि पांचवें क्रम पर भेजा गया जबकि विजय शंकर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। मैक्सवेल जब लौटे तो वह क्रीज पर टिक ही नहीं पाए। उन्होंने ओपनिंग पर क्रमशः 17, 2 और 22 रन बनाए। नंबर चार पर 13 व 5 रन, जबकि पांचवें नंबर पर खेलते हुए 47, 4, 27, 6 और 5 रन की पारी खेली। छठे स्थान पर उतरकर मैक्सवेल ने एक पारी में 9 रन बनाए। तीसरे क्रम पर भी मैक्सवेल को एक मौका मिला, जिसमें उन्होंने 12 रन बनाए।'
मैक्सवेल के खराब फॉर्म के बारे में बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, 'मैंने मैक्सवेल के साथ काफी समय बिताया है। आईपीएल 2018 से पहले हम ऑस्ट्रेलिया की तरफ से त्रिकोणीय सीरीज में साथ में थे, जहां मैंने उनके साथ काफी काम किया। वह उस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज भी बने। इसलिए लगा कि वह अच्छे फॉर्म में हैं और टी20 क्रिकेट में कमाल करेंगे।'
वहीं पंत ने 684 रन बनाए और अब तक ऑरेंज कैप अपने पास रखी। आईपीएल के किसी भी सीजन में एक विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल पंत ने ही किया। 20 वर्षीय बल्लेबाज ने चौथे नंबर पर 8 पारियां खेली जबकि तीसरे नंबर पर चार बार और पांचवें स्थान पर दो बार बल्लेबाजी की।