{"_id":"5a6c96cf4f1c1b80268b6acc","slug":"ricky-ponting-confirms-gautam-gambhir-will-lead-delhi-daredevils-in-upcoming-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स ने की घोषणा, गौतम गंभीर ही करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स ने की घोषणा, गौतम गंभीर ही करेंगे कप्तानी
Sat, 27 Jan 2018 08:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gautam gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के लिए शनिवार को बेंगलुरु में संपन्न खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को 2 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने पुष्टि कर दी है कि आगामी सीजन में गौतम गंभीर ही फ्रैंचाइजी के कप्तान होंगे।
2 of 5
रिकी पोंटिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को इसी साल दिल्ली डेयरडेविल्स ने प्रमुख कोच बनाया है। पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने कप्तानी को लेकर गंभीर से बातचीत की है। उन्होंने साथ ही कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज का टी20 क्रिकेट में पिछला सत्र काफी बेहतरीन भी रहा है।
3 of 5
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
पोंटिंग ने कहा, 'हमने सोच समझकर गंभीर के लिए बोली लगाई। अभी लगभग यह तय है कि गंभीर ही दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करेंगे। हमने नीलामी में आने से पहले उनसे बातचीत की थी और वह हमारी बातों से सहमत थे। गंभीर अपनी घरेलू टीम से खेलने के लिए उत्सुक भी हैं। अब उनकी वापसी हो चुकी है तो उम्मीद है कि वही टीम का नेतृत्व करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gautam gambhir
- फोटो : twitter
पोंटिंग ने आगे कहा, 'अगर आप कप्तानी की बात करें तो पाएंगे कि गंभीर ने KKR का बेहतरीन नेतृत्व किया है। हमें महसूस हुआ कि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों को गंभीर की मौजूदगी से मदद मिलेगी। इसलिए हमने उन्हें अनुभव के आधार पर अपने साथ जोड़ा।'
विज्ञापन
5 of 5
Gautam Gambhir
गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल के दो खिताब जीते। बता दें कि आईपीएल के पहले तीन सीजन में गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व किया था। गंभीर की उपस्थिति से डेयरडेविल्स को मजबूती मिलेगी और उनका ध्यान पहली बार आईपीएल खिताब जीतने पर होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।