{"_id":"62f721614f576e52db3bcb4a","slug":"ricky-ponting-predicts-winner-of-india-vs-pakistan-asia-cup-2022-match-winner-of-asia-cup-t20-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup T20: रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच में इस टीम को बताया विजेता, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup T20: रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच में इस टीम को बताया विजेता, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Aug 2022 09:28 AM IST
सार
पोंटिंग ने कहा कि पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम की बल्लेबाजी में गहराई आई है और इससे टीम को फायदा होगा। भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार 2021 में यूएई में टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी। तब दुबई में ही हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
1 of 6
रिकी पोंटिंग ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भविष्यवाणी की है
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों की नजर भी इस मुकाबले पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने इस मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने साथ ही यह भी बताया है कि कौन सी टीम एशिया कप टूर्नामेंट को अपने नाम करेगी।
Trending Videos
2 of 6
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार 2021 में यूएई में टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी। तब दुबई में ही हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। तब भारतीय टीम की कमान विराट कोहली संभाल रहे थे। वहीं, अब रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक सभी टी-20 सीरीज अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने कहा कि पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम की बल्लेबाजी में गहराई आई है और इससे टीम को फायदा होगा। उन्होंने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में कहा- सिर्फ एशिया कप ही नहीं, किसी भी टूर्नामेंट में भारत से आगे पार पाना हमेशा कठिन होता है। हालांकि, हर बार जब हम टी-20 विश्व कप की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि भारत ही सबसे बेहतरीन टीम होगी। बल्लेबाजी में उनकी गहराई निश्चित रूप से अन्य टीमों से बेहतर है और मुझे लगता है कि भारत ही एशिया कप भी जीतेगा।
4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
एशिया कप की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में 13 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच मैचों में जीत मिली। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। पोंटिंग को दोनों टीमों के बीच करीबी संघर्ष की उम्मीद है। हालांकि, उन्हें लगता है कि इस मैच में भी भारत ही विजेता बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
5 of 6
रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
पोंटिंग ने कहा- मैं पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में भारत को फेवरेट मान रहा हूं। हालांकि, ऐसे में मैं पाकिस्तान को कई खराब टीम नहीं बता रहा हूं। पाकिस्तान एक शानदार क्रिकेट टीम है। उस देश से लगातार कई सुपरस्टार खिलाड़ी निकले हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।