फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: कोहली के साथ जीत के जश्न में डूबी भारत आर्मी, 'पहली बार सामने आया पंत का नागिन डांस'

Mon, 07 Jan 2019 06:55 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant and virat kohli dance with bharat army after wins in australia
team india

टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी। भारत ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के घर में टेस्ट सीरीज जीती। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली और विश्व की पांचवीं टीम बनी। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने।

rishabh pant and virat kohli dance with bharat army after wins in australia
टीम इंडिया

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें व आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अंपायरों ने दिन का खेल रद्द किया और इसके साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

rishabh pant and virat kohli dance with bharat army after wins in australia
टीम इंडिया

सीरीज जीतते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लोकप्रिया 'भारत आर्मी' के साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाए। कोहली ही नहीं टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने भारत आर्मी के सदस्यों के साथ मिलकर खूब डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant and virat kohli dance with bharat army after wins in australia
टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, इशांत शर्मा और कप्तान विराट कोहली डांस में सबसे आगे रहे। हालांकि टीम इंडिया का एक और शख्स था जिसके डांस ने फैंस का दिल सबसे ज्यादा जीता।

विज्ञापन
rishabh pant and virat kohli dance with bharat army after wins in australia
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वीडियों में खूब उछूल कूद मचाते नजर आए। जीत के इस मौके पर पंत का भांगड़ा और नागिन डांस भी देखने को मिला।

देखें वीडियो:

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

WINNING CELEBRATIONS ❤😘🇮🇳 @indiancricketteam Celebrating their Historic Series win against Australia today at Team Hotel 😘😍😂❤

A post shared by VirushkaUpdates (@virushka.updates) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed