फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: कप्तान ऋषभ पंत के पांच फैसले बने हार की वजह, सुनील गावस्कर, आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल ने बताई गलतियां

Mon, 13 Jun 2022 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 01:57 PM IST
सार

ऋषभ पंत ने पहले दिनेश कार्तिक को अक्षर पटेल के बाद बल्लेबाजी के लिए भेजा फिर आवेश खान की जगह हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी कराई। उनके इन्ही अटपटे फैसलों की वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant five mistakes in Captaincy caused india loose the match experts slams him
ऋषभ पंत - फोटो : बीसीसीआई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद दिग्गजों ने कप्तान पंत के फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। सुनील गावस्कर से लेकर आशीष नेहरा, पार्थिव पटेल और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ भी ऋषभ पंत के फैसलों को देख हैरान नजर आए। पंत के गलत फैसलों की वजह से ही भारत को हार का सामना करना पड़ा है। अब दिग्गजों ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। 


पंत ने दूसरे टी20 मैच के दौरान कई गलतियां कीं, जिनकी वजह से दक्षिण अफ्रीका को फायदा हुआ और भारत को मैच में हार मिली। यहां हम ऐसी ही पांच गलतियों के बारे में बता रहे हैं। 

1. कार्तिक से पहले अक्षर को बल्लेबाजी के लिए भेजा 

Rishabh Pant five mistakes in Captaincy caused india loose the match experts slams him
दिनेश कार्तिक - फोटो : बीसीसीआई
भारत की बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन पंत और पांड्या के जल्दी आउट होने के बाद टीम मुश्किल में आ गई। इसके बाद दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी के लिए आना था, लेकिन पंत ने अक्षर को भेज दिया। यह फैसला हर किसी की समझ से परे था। अक्षर 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कार्तिक को बाद में बल्लेबाजी मिली और उन्होंने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। अगर कार्तिक को ज्यादा गेंद खेलने को मिलती तो वो और बड़ी पारी खेल सकते थे और भारत का स्कोर 150 के पार जा सकता था। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ ने पंत के इस फैसले पर आश्चर्य प्रकट किया। गावस्कर ने कहा कि कई बार किसी खिलाड़ी पर फिनिशर का टैग लगा दिया जाता है और उसे 15 ओवर के बाद ही बल्लेबाजी दी जाती है, जबकि कार्तिक जैसे खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर 12वें या 13वें ओवर में आकर भी मैच जिताऊ पारियां खेल सकते हैं। वहीं, ग्रीम स्मिथ ने कहा कि अक्षर की तुलना में दिनेश कार्तिक का अनुभव बहुत ज्यादा है और दबाव वाले हालातों में उन्हें भेजा जाना चाहिए था।

2. आवेश की जगह हार्दिक को ओवर दिया

Rishabh Pant five mistakes in Captaincy caused india loose the match experts slams him
आवेश खान - फोटो : बीसीसीआई
भारत की गेंदबाजी के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती तीन ओवरों में 10 रन देकर तीन विकेट निकाले। इस दौरान अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी। आवेश खान ने भी अपना पहला ओवर शानदार किया था, लेकिन चौथे ओवर में उनकी जगह हार्दिक को गेंदबाजी दे दी गई और अफ्रीकी बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव हट गया। 

अशीष नेहरा ने कहा कि आवेश को गेंदबाजी से नहीं हटाया जाना चाहिए था। उनकी गेंद स्विंग हो रही थी और ऐसे हालातों में कोई भी गेंदबाज कम से कम दो ओवर करना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. अक्षर पटेल को देरी से गेंदबाजी के लिए लाए

Rishabh Pant five mistakes in Captaincy caused india loose the match experts slams him
अक्षर पटेल विकेट लेने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के बाद दो दाएं हाथ के बल्लेबाज क्रीज पर थे और पंत ने चहल, हार्दिक और हर्षल पटेल से गेंदबाजी कराई। वो जब तक अक्षर पटेल को लेकर आए, तब तक दोनों बल्लेबाज सेट हो चुके थे। इसी वजह से अक्षर कोई कमाल नहीं कर पाए। आशीष नेहरा ने कहा कि उन्होंने अक्षर पटेल का इतना समर्थन किया है तो उन पर भरोसा दिखाना चाहिए था और पावरप्ले के तुरंत बाद गेंदबाजी देनी थी, लेकिन पंत ने ऐसा नहीं किया और अफ्रीकी बल्लेबाज आसानी से वापसी कर पाए। 
विज्ञापन

4. क्लासेन के सामने अक्षर को मौका नहीं दिया

Rishabh Pant five mistakes in Captaincy caused india loose the match experts slams him
हेनरिक क्लासेन - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी अक्षर पटेल के इस्तेमाल को लेकर पंत पर सवाल खड़े किए। पार्थिव ने कहा कि इस मैच में क्लासेन चहल की स्पिन को आसानी से खेल रहे थे, जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें कभी परेशानी नहीं होती है। ऐसे में अक्षर पटेल को उनके सामने लगाया जा सकता था, जो तेजी से गेंद को स्पिन कराते हैं, लेकिन पंत ने ऐसा नहीं किया और क्लासेन अकेले भारत को मैच से दूर ले गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed