फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत से लेकर केएल राहुल तक, IPL 2018 के वो 5 खिलाड़ी जो हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले सुल्तान

Sat, 12 May 2018 06:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant to KL Rahul, 5 PLAYERS from ipl 2018 WHO CAN BE THE FUTURE OF INDIAN CRICKET

क्रिकेट में मनोरंजन का कॉकटेल यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का विश्व क्रिकेट में योगदान किसी से छिपा नहीं। हर सीजन कई युवा प्रतिभाओं को दौलत-शोहरत दिलाने के साथ-साथ यह टूर्नामेंट एक ऐसा स्टेज देता है, जहां अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा कर सीधे राष्ट्रीय टीम में जगह मिलती है। आईपीएल इतिहास के पन्ने पटल कर देखें तो आपको कई ऐसे नाम मिल जाएंगे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के बूते टीम इंडिया समेत अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई हो।

Rishabh Pant to KL Rahul, 5 PLAYERS from ipl 2018 WHO CAN BE THE FUTURE OF INDIAN CRICKET

देखा जाए तो IPL का यह 11वां संस्करण अपना आधा सफर तय कर चुका है। आज की कड़ी में आइए आपको उन 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जल्द ही आप नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए खेलते देख सकते हैं। देखिए अगली स्लाइड

सिद्धार्थ कौल

Rishabh Pant to KL Rahul, 5 PLAYERS from ipl 2018 WHO CAN BE THE FUTURE OF INDIAN CRICKET
- फोटो : IPLT20
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के अहम गेंदबाज सिद्धार्थ कौल इस सीजन में बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। अपनी नकल बॉल से बल्लेबाजों को पहले परेशान करना फिर जाल में फंसाकर विकेट गिराना मानो कौल का शगल बन चुका है। उनकी गेंदबाजी में आक्रामकता और विविधता दोनों देखी जा सकती है।

मूलत: पंजाब के रहने वाले कौल आईपीएल 2018 में अबतक खेले अपने 11 मैच में 7.50 की इकॉनमी से 13 विकेट झटक चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम टीम इंडिया में चयन के रूप में मिल चुका है। सिद्धार्थ कौल को इंग्लैंड के साथ टी-20 और वनडे तथा आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्थान मिला है। सिद्धार्थ अपने अगले कदम के लिए पूरी तरह तैयार हैं, अब उन्हें तलाश है एक नए मौके की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

Rishabh Pant to KL Rahul, 5 PLAYERS from ipl 2018 WHO CAN BE THE FUTURE OF INDIAN CRICKET
- फोटो : ipl
गौतम गंभीर की कप्तानी छोड़ने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाड़ी को सौंपी गई। लगातार हार रही टीम की कमान संभालते ही श्रेयस ने पहले ही मैच में 40 गेंद की ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेल दी। केकेआर की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए अय्यर ने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि डेब्यूटेंट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

आईपील के इस सीजन में अबतक खेले गए 11 मैच में 44.25 की औसत से अय्यर 354 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.29 का रहा तो 96 का सर्वाधिक स्कोर। इस शानदार फॉर्म का तोहफा अय्यर को टीम इंडिया में चयनित होकर मिला। उन्हें ब्रिटेन दौरे पर तीन देशों की वनडे सीरीज में भाग लेने वाली भारत A टीम का कप्तान चुना गया है।
 
विज्ञापन

ऋषभ पंत

Rishabh Pant to KL Rahul, 5 PLAYERS from ipl 2018 WHO CAN BE THE FUTURE OF INDIAN CRICKET
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
एमएस धोनी का उत्तराधिकारी समझे जाने वाले युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 2016 U-19 विश्वकप के सितारा बल्लेबाज रहे ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हैं। इस सीजन में 3 अर्धशतक के साथ पंत गुरुवार रात धुआंधार शतक भी जड़ चुके हैं। ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार पंत ने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानने वाले इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भी नजर हैं। आज नहीं तो कल टीम को एमएस धोनी की कमी पूरे करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत पड़ने ही वाली है, ऐसे में पंत के पास टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed