{"_id":"5a2e7ac34f1c1b69678c1502","slug":"rohit-sharma-hits-back-at-critics-of-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माही के आलोचकों को रोहित की फटकार, बोले- धोनी की बराबरी नहीं कर सकता कोई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
माही के आलोचकों को रोहित की फटकार, बोले- धोनी की बराबरी नहीं कर सकता कोई
Tue, 12 Dec 2017 08:45 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे के बाद टीम इंडिया की आंखें खुल गई हैं। मेजबान टीम को धर्मशाला में रविवार को पहले वन-डे में सात विकेट की करारी शिकस्त झेलना पड़ी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और एक समय उसका स्कोर 7 विकेट पर 29 रन था। फिर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक छोर पर डटकर श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना किया और टीम इंडिया को 100 रन के पार लगाया। धोनी ने 87 गेंदों में 10 चौको और दो छक्को की मदद से 65 रन की पारी खेली।
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया की पारी 112 रन पर सिमटी, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने 20.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की पहली बार कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने मैच के बाद धोनी के आलोचकों पर निशाना साधा।
3 of 5
हैदराबाद में अभ्यास करते रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, 'पहली बात तो मुझे कभी ये समझ नहीं आया कि मैच से पहले धोनी हमारी योजनाओं में है या नहीं! इस पर सवाल-जवाब क्यों होते हैं। एक बार अगर वो रन बना दे तो पूरी बातचीत का दौर बदल जाता है।' उन्होंने कहा कि एमएस धोनी हमारी टीम के स्तंभ हैं और उनकी भूमिका बदलेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
'हिटमैन' ने कहा, 'धोनी ने कई सालों से टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है और उन्हें पता है कि ऐसी स्थिति में कैसी बल्लेबाजी करना है। अगर धर्मशाला वन-डे में उनके साथ कोई टिकता तो स्कोर में बड़ा फर्क देखने को मिलता, लेकिन वो अकेले डटे रहे और टीम को शर्मनाक स्कोर पर ऑलआउट होने से बचाया।'
विज्ञापन
5 of 5
team india
- फोटो : BCCI
शर्मा के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे की हार से टीम इंडिया की आंखें खुली हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो मुकाबलों में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।