{"_id":"657c57d7142a78a7fe0da571","slug":"rohit-sharma-ipl-mumbai-indians-captaincy-record-title-stats-hardik-pandya-mi-new-captain-2023-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: रिकी पोंटिंग के हटने पर रोहित शर्मा को मिली थी मुंबई इंडियंस की कमान, एक दशक में जीते पांच आईपीएल खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: रिकी पोंटिंग के हटने पर रोहित शर्मा को मिली थी मुंबई इंडियंस की कमान, एक दशक में जीते पांच आईपीएल खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:12 PM IST
सार
रोहित शर्मा की कप्तानी में कहा तो यह भी जाने लगा था कि अगर मुंबई की टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसे हराना मुश्किल है। आंकड़े भी इसके गवाह हैं। मुंबई ने छह फाइनल खेले और पांच जीते। खिताबी मुकाबले में एकमात्र हार 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मिली थी।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहित शर्मा अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को हार्दिक पांड्या को कमान सौंपने का एलान कर दिया। इसके साथ ही रोहित की कप्तानी के 10 साल के सफर पर विराम लग गया। हिटमैन ने पिछले एक दशक में मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बना दिया। अब उन्होंने इस पद से दूर होने का फैसला किया।
2 of 7
आईपीएल 2013 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले और दूसरे सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में फाइनल खेली, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 2011 और 2012 में फिर से टीम प्लेऑफ से दूर रही। 2013 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम ने शानदार शुरुआत की। उसने शुरुआती छह में से तीन मैच जीते। पोंटिंग का प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा था। ऐसे में उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनके स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई। यहां से मुंबई के सुनहरे सफर की शुरुआत हुई।
3 of 7
आईपीएल 2015
- फोटो : IPL/BCCI
पोंटिंग ने बीच में ही छोड़ दी थी कप्तानी
रोहित ने छह मैच में तीन जीत और तीन हार के बाद टीम को फॉर्म में ला दिया। उन्होंने उसके बाद लीग राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया। मुंबई ने 16 में से 11 मैच जीते। उसे सिर्फ पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टीम प्लेऑफ में पहुंची और उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब जीत लिया। यह मुंबई इंडियंस का पहला खिताब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आईपीएल ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस
- फोटो : ipl official web
रोहित ने बनाई मजबूत टीम
इसके बाद रोहित ने ऐसी टीम बनाई जिसके खिलाफ खेलना मुश्किल था। उन्होंने 2014 में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। 2015 में मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। उसने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में चेन्नई को हरा दिया। 2016 में टीम ग्रुप दौर में बाहर हुई। 2017 में फिर से वापसी करते हुए खिताब जीत लिया। इस बार रोहित की कप्तानी में टीम ने पुणे सुपर जाएंट्स को फाइनल में हरा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
आईपीएल 2019
- फोटो : IPL/BCCI
2019 और 2020 में लगातार दो खिताब जीते
2018 में मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची। इसके बाद रोहित ने एक बार फिर से दमदार वापसी की। उन्होंने 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बना दिया। 2021 और 2022 में ग्रुप दौर में ही बाहर होने के बाद 2023 में मुंबई ने वापसी की। उसने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया, लेकिन चैंपियन नहीं बन पाई। यह रोहित के लिए बतौर कप्तान मुंबई के लिए आखिरी सीजन साबित हुआ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।