फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: युवा खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर! सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी के सम्मान में बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 15 Dec 2023 10:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

धोनी ने पहले खुलासा किया था कि सात नंबर की जर्सी उनके लिए भाग्यशाली रही, क्योंकि यह उनकी जन्मतिथि (7 जुलाई) है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

विज्ञापन
After Sachin Tendulkar No. 10 Jersey, MS Dhoni No.7 jersey retired by BCCI, Reports
सचिन तेंदुलकर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में सात (7) नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने यह कदम भारतीय क्रिकेट के लिए धोनी के महान कार्यों को देखकर लिया है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत ने इस अनुभवी खिलाड़ी और शानदार कप्तान के मार्गदर्शन में तीन आईसीसी खिताब जीते थे। जब तक धोनी खेलते थे, तब तीन ही आईसीसी टूर्नामेंट हुआ करते थे और धोनी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान थे। 
After Sachin Tendulkar No. 10 Jersey, MS Dhoni No.7 jersey retired by BCCI, Reports
धोनी और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
यह भारतीय क्रिकेट में रिटायर होने वाली दूसरी जर्सी नंबर है, क्योंकि इससे पहले बीसीसीआई ने महान सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी के बारे में भी यही फैसला किया था और उसे रिटायर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को सूचित कर दिया है कि नंबर 7 और 10 की जर्सी अब उपलब्ध नहीं हैं।
After Sachin Tendulkar No. 10 Jersey, MS Dhoni No.7 jersey retired by BCCI, Reports
धोनी और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता के आधार पर मीडिया से कहा, 'मौजूदा और आगामी क्रिकेटरों को इस कदम के बारे में बता दिया गया है। वे एमएस धोनी की नंबर सात की जर्सी नहीं चुन पाएंगे। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनकी जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया है। नंबर 10 पहले से ही अनुपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Sachin Tendulkar No. 10 Jersey, MS Dhoni No.7 jersey retired by BCCI, Reports
2011 विश्व कप जीतने के बाद धोनी को गले लगाते सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने कहा- नियमित भारतीय खिलाड़ियों के लिए लगभग 60 नंबर निर्धारित किए गए हैं। यहां तक कि अगर कोई खिलाड़ी एक साल के लिए टीम से बाहर हो जाता है, तो उसका नंबर किसी और को नहीं दिया जाता है। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के पास चुनने के लिए 30 नंबर हैं। 
विज्ञापन
After Sachin Tendulkar No. 10 Jersey, MS Dhoni No.7 jersey retired by BCCI, Reports
सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने पहले खुलासा किया था कि सात नंबर की जर्सी उनके लिए भाग्यशाली रही, क्योंकि यह उनकी जन्मतिथि (7 जुलाई) है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, इसके बाद वह आईपीएल खेलना जारी रखे हुए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 खेले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed