फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: '2027 वनडे विश्व कप जीतना चाहते हैं रोहित, टेस्ट से संन्यास एक सोची समझी रणनीति', बोले दिनेश लाड

Thu, 08 May 2025 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 May 2025 02:47 PM IST
सार

2023 में रोहित की कप्तानी में फाइनल में टीम इंडिया हार गई थी दिनेश लाड ने कहा, 'रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप जीतना और फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना है।'

विज्ञापन
'Rohit Sharma wants to win 2027 ODI World Cup, test retirement a well thought strategy', says coach Dinesh Lad
दिनेश लाड और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
टेस्ट क्रिकेट से अचाकन संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज का लक्ष्य 2027 में वनडे विश्व विश्व कप जीतना है। भारत ने पिछले साल रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप और इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट जीता था।
'Rohit Sharma wants to win 2027 ODI World Cup, test retirement a well thought strategy', says coach Dinesh Lad
चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन - फोटो : PTI
भारत ने 2011 के बाद वनडे विश्व कप नहीं जीता है और देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित यह ट्रॉफी भी अपने नाम पर दर्ज करना चाहेंगे। 2023 में रोहित की कप्तानी में फाइनल में टीम इंडिया हार गई थी दिनेश लाड ने कहा, 'रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप जीतना और फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना है। उनका लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना भी था, लेकिन दुर्भाग्य से हम क्वालिफाई नहीं कर सके।'
'Rohit Sharma wants to win 2027 ODI World Cup, test retirement a well thought strategy', says coach Dinesh Lad
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। लाड ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना अपने करियर को लंबा खींचने के लिए एक रणनीतिक फैसला है। उन्होंने कहा, 'रोहित ने टेस्ट से संन्यास जल्दबाजी में नहीं लिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन अन्य दो प्रारूपों में खेलने का फैसला उनका था। उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह से सोचा होगा कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'Rohit Sharma wants to win 2027 ODI World Cup, test retirement a well thought strategy', says coach Dinesh Lad
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस साल जून में होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने को लेकर आश्वस्त नहीं थे, उन्होंने कहा, 'इस फैसले का इंग्लैंड के आगामी दौरे से कोई लेना-देना नहीं है।' लाड ने कहा कि रोहित की सोच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में अगली पीढ़ी को मौका देने पर होगी। लाड ने कहा, 'रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी ऐसा ही किया था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed